फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   School bag kits distributed to the students of Mazari Pathshala

Bilaspur News: मजारी पाठशाला के विद्यार्थियों को बांटी गई स्कूल बैग किट

Tue, 13 May 2025 11:46 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Tue, 13 May 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
School bag kits distributed to the students of Mazari Pathshala
मजारी पाठशाला के विद्यार्थियों को स्कूल बैग किट वितरित हुए समाजसेवी व अन्य। स्त्रोत स्कूल प्रबं - फोटो : credit
स्कूल प्रबंधन ने समाजसेवी सुधीर चड्ढा का जताया आभार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मजारी के विद्यार्थियों को प्रसिद्ध व्यवसायी और समाजसेवी सुधीर चड्ढा ने स्कूल बैग किट बांटी। इस किट में एक बैग, एक पेंसिल डिब्बा, एक पेन, 4 कॉपी शामिल हैं।

इससे पहले भी समाजसेवी सुधीर चड्ढा स्कूल के बच्चों की वर्दी, पाठ्यपुस्तक, छात्रवृति के माध्यम से विद्यार्थियों की फीस और बस खर्चे के लिए सहायता करते आए हैं। प्रधानाचार्य सुरजीत ठाकुर ने बताया कि स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष गुरमेल सिंह सहित अध्यापकों ने सुधीर चड्ढा के समक्ष पाठशाला की समस्याएं रखीं। इस पर सुधीर चड्ढा ने स्कूल प्रबंधन को कंप्यूटर प्रिंटर सहित अन्य सामान खरीदने के लिए 80 हजार रुपये की धनराशि प्रदान की। उन्होंने मंच की दुर्दशा देख स्वयं उसके पुनर्निर्माण का काम करवाने का निर्णय किया और तीन महीने के अंदर इस कार्य को पूरा भी करवा दिया। स्कूल प्रबंधन ने इस योगदान के लिए सुधीर चड्ढा का आभार व्यक्त किया। चड्ढा ने बताया कि यदि समाज के सामर्थ्यवान अपनी सामर्थ्य से थोड़ा-थोड़ा योगदान करें तो हम देश के भविष्य को निश्चित आकार देने में अपनी सक्रिय भूमिका निभा सकते हैं। शिक्षा ही किसी देश की उन्नति, संस्कृति, सामाजिक शांति और सभ्यता का आधार होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed