{"_id":"371e2f27a0995c1831d6f6bfc9f65bcc","slug":"school-annualfunction-in-talai-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यशोदा ये तेरा कन्हैया... ने बटोरी तालियां ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यशोदा ये तेरा कन्हैया... ने बटोरी तालियां
ब्यूरो/अमर उजाला, शाहतलाई (बिलासपुर)।
Updated Wed, 03 Feb 2016 07:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व भारती वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तलाई में बुुधवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
स्कूल के पूर्व प्रधानाचार्य अशोक शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में स्कूल से सेवानिवृत्त डीईपी भूपिंद्र सिंह ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम का शुभारंभ ज्योति प्रज्जवलन के साथ हुआ।
इसके साथ ही उरवी और सहेलियों ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। श्रेया और सहेलियों ने यशोदा ये तेरा कन्हैया..., ईशा, शिवानी व सहेलियों ने काला घगरा सिलाई के..., अंकित ने मोर मुकुट रंग कालेया... गीत पर शानदार नृत्य प्रस्तुत किया। जबकि खुशबू, अंशिका, तमन्ना व सहेलियों ने चंबा वार की नदियां..., मैं गिदे विच नचा... और उड़ी जाआं काले कागा... पर लोक नृत्य प्रस्तुत कर खूब वाहवाही लूटी।
विज्ञापन
इसके अलावा आकाश, दीक्षा, शिवानी और सहेलियों ने रोहडू़ जाणा मेरी अमिये... पर पहाड़ी नाटी की बेहतरीन प्रस्तुति दी। इससे पूर्व स्कूल के प्रधानाचार्य बालक राम शर्मा ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की।
विज्ञापन
मुख्यातिथि द्वारा मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इसमें कोमल कुमारी, हिमांशी, जनत, साहिल, पूजा शर्मा, तमन्ना, वंशिका, उरवी पटियाल, संतोष कुमारी, शिवानी, दीक्षा कुमारी, सीमा शर्मा, अमन कपूर, आकाश भारती, मोहित वर्मा, निखिल, खुशबू, दीपका ठाकुर, रजनी कुमारी, रजत कुमार, विशाल कुमार शामिल रहे। समारोह में मीना शर्मा, सरोज शर्मा, संदीप भारद्वाज, मीनाक्षी, संतराम, हेमराज, राजकुमार और रोशन लाल सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।