फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   school annual function

Bilaspur News: शिक्षा, खेल, सांस्कृतिक गतिविधियों में अव्वल रहने वाले मेधावी सम्मानित

Tue, 27 Jan 2026 11:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jan 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
school annual function
शिवा पब्लिक स्कूल मोरसिंघी में मनाया वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
भगेड़ (बिलासपुर)। शिवा पब्लिक स्कूल मोरसिंघी में 77 वां गणतंत्र दिवस एवं वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय प्रबंधक राकेश शर्मा ने ध्वजारोहण के साथ की।
समारोह में मुख्याध्यापक ज्ञान चंद ने मुख्यातिथि एवं विद्यालय प्रबंधक राकेश शर्मा को स्मृतिचिह्न, पारंपरिक टोपी पहनाकर सम्मानित किया। उसके बाद उन्होंने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की और सभी को शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में विद्यालय की उपलब्धियों की विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, गिद्दा, डोगरी नृत्य, पंजाबी गिद्दा, पहाड़ी नृत्य, कविता, भाषण सहित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। समारोह में शिवांशी, काव्या व सहेलियों ने पंजाबी गिद्दा, दीप्ति ने 26 जनवरी पर भाषण, शिवम ने मोबाइल के लाभ, हानियों पर प्रस्तुति, रिद्धि व सहेलियों ने काली एक्टिवा दा, समीक्षा की कविता चूहा बोला मम्मी से, पीयूष, एंजल, मानवी, रूहानी, श्रद्धा, अनविका और सहेलियों ने पहाड़ी नृत्य प्रस्तुत कर खूब प्रशंसा बटोरी।
विज्ञापन

मुख्यातिथि ने विद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों को भी पुरस्कार प्रदान किए गए। मुख्यातिथि ने कहा कि आज का समय अत्यंत प्रतिस्पर्धात्मक है, जिसमें परिश्रम और नियमित अध्ययन से ही सफलता प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने बच्चों से अपने अध्यापकों, अभिभावकों का सम्मान करने का आह्वान किया और स्कूल की उपलब्धियों की सराहना भी की। मुख्याध्यापक ने कहा कि विद्यालय का मुख्य उद्देश्य बच्चों का सर्वांगीण विकास करना है। इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ से प्रतिभा शर्मा, ज्ञान चंद, वनिता कुमारी, कंचना देवी, आरती देवी, कामिनी, मंगला, अंकिता देवी, अनिशा देवी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed