Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   scholarship exam in bilaspur

Bilaspur News: 886 विद्यार्थियों ने दी स्वर्ण जयंती छात्रवृत्ति परीक्षा

Sun, 05 Apr 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
scholarship exam in bilaspur
जिले में 17 केंद्रों में हुई परीक्षा, 288 विद्यार्थी रहे अनुपस्थित
विज्ञापन

सिर्फ एडमिट कार्ड और पेन ले जाने की ही मिली अनुमति

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। स्वर्ण जयंती मिडिल मेरिट छात्रवृत्ति योजना के पहले चरण की परीक्षा रविवार को हुई। जिले के सरकारी स्कूलों के पांचवीं कक्षा में पढ़ने वाले 886 विद्यार्थियों ने यह छात्रवृत्ति परीक्षा दी। परीक्षा के लिए 1174 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था लेकिन 288 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा 17 केंद्रों में हुई।
यह परीक्षा राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) सोलन की ओर से प्रदेश स्तर पर आयोजित की जाती है। विद्यार्थियों को केंद्र में सिर्फ एडमिट कार्ड, आधार कार्ड और पेन ले जाने की ही अनुमति मिली। परीक्षा पूर्वाह्न 11:00 बजे से दोपहर 1.15 बजे तक आयोजित की गई। परीक्षा केंद्रों पर सुबह 9:30 बजे से ही विद्यार्थियों ने अभिभावकों के साथ पहुंचना शुरू कर दिया था। विद्यार्थियों को सुबह 10:30 बजे केंद्र में प्रवेश दिया गया। विद्यार्थियों के आधार कार्ड और प्रवेश पत्र की जांच की गई।
विज्ञापन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कठलग में 45 में से 35, भराड़ी स्कूल में 63 में से 55, डंगार स्कूल में 73 में से 62, समोह स्कूल में 43 में से 41, तलाई स्कूल में 19 में से 13, पीएम श्री स्कूल बिलासपुर में 65 में से 43, जुखाला स्कूल में 150 में से 37, तल्याणा स्कूल में 59 में से 46, बस्सी स्कूल में 78 में से 48, भगेड़ स्कूल में 155 में से 100, कुठेड़ा स्कूल 58 , बरठीं स्कूल में 40, जेजवीं स्कूल 56 में से 53, झंडूता 54 में से 49, बरमाणा स्कूल में 93 में से 61, स्वाहण स्कूल में 27 में से 16, स्वारघाट स्कूल में 76 में से 69 बच्चों ने परीक्षा दी। इस परीक्षा को पास करने वाले विद्यार्थी ही दूसरे चरण की परीक्षा में भाग ले सकेंगे। मेरिट में आने वाले 100 विद्यार्थियों को तीन साल के लिए छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। कक्षा छठी के विद्यार्थियों को चार हजार रुपये प्रति माह, सातवीं कक्षा के विद्यार्थियों को पांच हजार रुपये प्रति माह और आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों को छह हजार रुपये प्रति माह छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed