{"_id":"67af2fa554192302eb0b781c","slug":"schemes-worth-rs-1-crore-approved-for-hambot-panchayat-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-132033-2025-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: हम्बोट पंचायत के लिए एक करोड़ रुपये की योजनाएं स्वीकृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: हम्बोट पंचायत के लिए एक करोड़ रुपये की योजनाएं स्वीकृत
Fri, 14 Feb 2025 11:24 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Fri, 14 Feb 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
हम्बोट पंचायत में ग्रामीणों की समस्या सुनते मंत्री राजेश धर्माणी। संवाद
तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने सुनी जनसमस्याएं
बोल, प्रदेश सरकार की प्राथमिकता ग्रामीण विकास
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। तकनीकी मंत्री राजेश धर्माणी ने शुक्रवार को ग्राम पंचायत हम्बोट के गांव बागेटू, हम्बोट, सौंखर और बनी पंडिता में जनसमस्याओं को सुना और विकास कार्यों की समीक्षा की।
उन्होंने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार की प्राथमिकता ग्रामीण विकास है। ग्रामीण क्षेत्र के विकास से ही प्रदेश का विकास संभव है। इसी क्रम में हम्बोट पंचायत के विभिन्न क्षेत्रों में एक करोड़ रुपये की विकास योजनाएं स्वीकृत की गई हैं। गांव बागेटू में कम वोल्टेज की समस्या से लोगों को राहत देने के लिए 63 केवीए का ट्रांसफार्मर स्थापित किया जा रहा है, जिस पर 13.94 लाख रुपये की लागत आ रही है। यह कार्य प्रगति पर है और जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। गांव हम्बोट में स्वच्छ पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए ओवरहेड टैंक का निर्माण किया जा रहा है, जिस पर 9.50 लाख रुपये खर्च हो रहे हैं। बागेटू से हम्बोट तक समांतर पाइपलाइन बिछाने के लिए 3.75 लाख रुपये खर्च किए गए हैं, जबकि गांव हम्बोट में पाइप लाइन विस्तार हेतु 1.50 लाख रुपये की धनराशि व्यय की गई है। कोट, देहरा और हटवाड़ में बाढ़ नियंत्रण के लिए 24.50 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। सौंखर गांव तक संपर्क मार्ग के लिए 9 लाख रुपये खर्च किए गए हैं। हरिजन बस्ती बागेटू तक संपर्क मार्ग के लिए 5 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। सुरक्षा दीवार के निर्माण पर 1.25 लाख रुपये खर्च किए गए हैं। लदरौर-हटवाड़-जाहू मार्ग पर विंग वॉल और कल्वर्ट की मरम्मत के लिए 5 लाख रुपये की राशि तय की गई है। इस अवसर पर ग्राम पंचायत प्रधान नंद लाल, पंचायत समिति सदस्य सुरेंद्र सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।