फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Scheduled Caste Front of Ghumarwin BJP expanded its executive.

Bilaspur News: घुमारवीं भाजपा के अनुसूचित जाति मोर्चा ने किया कार्यकारिणी का विस्तार

Fri, 14 Nov 2025 11:44 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Fri, 14 Nov 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Scheduled Caste Front of Ghumarwin BJP expanded its executive.
कार्यकारिणी में चार उपाध्यक्ष, दो महामंत्री, चार सचिव नियुक्त
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं भाजपा मंडल के अनुसूचित जाति मोर्चा ने अपनी नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। मोर्चा के अध्यक्ष बेसरिया राम ने बताया कि यह विस्तार पूर्व मंत्री राजेंद्र गर्ग और मंडल अध्यक्ष सुरेश ठाकुर से विचार-विमर्श और उनकी सहमति के बाद किया गया है।

उन्होंने बताया कि कार्यकारिणी में चार उपाध्यक्ष, दो महामंत्री और चार सचिव नियुक्त किए गए हैं। उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी भंजवाणी से मंजीत सोढ़ी, करलोटी से दीनानाथ, लुहारवीं से राझू राम और पलासला से सूरत राम को सौंपी गई है। महामंत्री पद पर अबढानी घाट से हेमराज और भदरोग से बुद्धि सिंह को नियुक्त किया गया है। सचिव पद की जिम्मेदारी सनोर–पनोह के नंद लाल, छिब्बर के जय सिंह, बड़ोटा–लुहारवीं के सत्यदेव और बाड़ी मझेड़वां के नागू राम को दी गई है। कार्यालय प्रभारी के रूप में नसवाल से कपिला राम को दायित्व दिया गया है। औहर से कृष्ण लाल को मीडिया प्रभारी बनाया गया है, जबकि छिब्बर से राम लाल को सह मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। सोशल मीडिया प्रभारी का दायित्व पुरषोत्तम धीमान को सौंपा गया है और सनोर के नंद लाल को सह सोशल मीडिया प्रभारी चुना गया है। बेसरिया राम ने कहा कि नई कार्यकारिणी संगठन को और अधिक मजबूत करेगी और जनसंपर्क और सामाजिक समन्वय को प्रभावी रूप से आगे बढ़ाने के लिए सक्रिय रूप से कार्य करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed