फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   saurabj and harmanjeet first in race

फर्राटा में सौरभ और हरमनजीत कौर ने मारी बाजी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 12:20 AM IST
विज्ञापन
saurabj and harmanjeet first in race
बिलासपुर। श्री गुरु तेग बहादुर साहिब राजकीय महाविद्यालय में हुई वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता में फर्राटा दौड़ में सौरभ और हरमनजीत कौर ने बाजी मारी। छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समां बांध दिया।
विज्ञापन

शनिवार को महाविद्यालय दो दिवसीय 25 वां वार्षिक क्रीड़ा समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रोफेसर सतीश चंद्र कुमार और प्राचार्य प्रोफेसर आईबी महापात्रा ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रजवलित कर किया। प्राचार्य ने कहा कि खेल को जीवन शैली के रूप में अपनाकर आत्मसात किया जाए, जिससे युवा वर्ग स्वास्थ्य एवं अपने जीवन को निरोगी बना सकते हैं।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ने कहा कि खेल भावना सामाजिक समरसता, सौहार्द एवं सहयोग पैदा करने का एक अंतर्राष्ट्रीय माध्यम है। उन्होंने बताया कि कई देशों में खेलों के माध्यम से शांति का माहौल तैयार किया जा रहा है। पहले दिन हुई प्रतियोगिताओं में बालक वर्ग में 100 मीटर दौड़ में सौरभ यादव ने पहला, नरेंद्र सिंह ने दूसरा और नरेश चंद्र ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ में रितेश यादव ने प्रथम, सौरभ यादव ने द्वितीय तथा राजेश यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 800 मीटर दौड़ में गुड्डू यादव ने प्रथम स्थान, नरेंद्र पाल सिंह ने द्वितीय स्थान व अनिल यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद में सौरभ यादव पहले, अनिल यादव दूसरे तथा गुड्डू यादव तीसरे स्थान पर रहे। भाला फेंक में नरेश चंद्र प्रथम, वीरेंद्र यादव द्वितीय व मोहम्मद आमिर अंसारी तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में हरमनजीत कौर ने पहला, शिखर कुमारी ने दूसरा और दीपाली ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ में रानी यादव ने प्रथम स्थान, ललिता चौधरी ने द्वितीय स्थान तथा दीपाली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 800 मीटर दौड़ में मनजीत कौर ने प्रथम, लक्ष्मी ने द्वितीय व साइबीन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। भाला फेंक में साइबीन जहां प्रथम, ललिता चौधरी चौधरी द्वितीय व लक्ष्मी तृतीय स्थान पर रहीं। लंबी कूद में हरमनजीत कौर प्रथम, रानी यादव द्वितीय व शिखा तृतीय स्थान पर रहीं। इस दौरान डॉ.हर्षवर्धन मिश्रा, डॉ.नीत बिहारी लाल, डॉ.दिव्यांशु कुमार, डॉ. संघ रतन सिंह, डॉ. शिल्पा राठी, डॉ. बालमुकुंद वर्मा, डॉ. अरविंद उपाध्याय, डॉ.नितेश कुमार, डॉ. अरुण प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे। संयोजक डॉ. शिवम शर्मा ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। संचालन डॉ. अवतार दीक्षित ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed