फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Saraswati Vidya Mandir School Rishikesh stood first in Kabaddi and Badminton competition

Bilaspur News: कबड्डी, बैडमिंटन स्पर्धा में सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल ऋषिकेश रहा प्रथम

Fri, 20 Jun 2025 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Jun 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Saraswati Vidya Mandir School Rishikesh stood first in Kabaddi and Badminton competition
सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल निहाल में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेते हुए खिलाड़ी। संवाद
निहाल, ऋषिकेश, कंदरौर, देवली, चांदपुर स्कूल से 105 बच्चों ने लिया भाग
विज्ञापन

सरस्वती विद्या मंदिर कन्या उच्च पाठशाला निहाल में खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। सरस्वती विद्या मंदिर कन्या उच्च पाठशाला निहाल में संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन शुक्रवार को किया गया। इसमें निहाल, ऋषिकेश, कंदरौर, देवली (घागस) और चांदपुर स्कूल से करीब 105 प्रतिभागी बच्चों ने भाग लिया।

इस दौरान बच्चों की कबड्डी, खो-खो, शतरंज, कुश्ती, कैरम, बैडमिंटन आदि खेले कराई गई। इस प्रतियोगिता का उद्घाटन विश्व हिंदू परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष एडवोकेट तुषार डोगरा ने किया। कबड्डी स्पर्धा के लड़कों के वर्ग में सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल ऋषिकेश पहले और सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल (देवली) घागस दूसरे स्थान पर रहा। लड़कियों के वर्ग में सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल ऋषिकेश पहले और सरस्वती विद्या मंदिर कन्या उच्च पाठशाला निहाल दूसरे स्थान पर रहा। बैडमिंटन स्पर्धा के लड़कों के वर्ग में सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल ऋषिकेश पहले और सरस्वती विद्या मंदिर कंदरौर दूसरे स्थान पर रहा। लड़कियों के वर्ग में सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल ऋषिकेश पहले और सरस्वती विद्या मंदिर कन्या उच्च निहाल दूसरे स्थान पर रहा। कुश्ती स्पर्धा के लड़कों के वर्ग में 40 किलो भार वर्ग में सरस्वती विद्या मंदिर कंदरौर के वंश पहले और सरस्वती विद्या मंदिर देवली के तनिष्क दूसरे स्थान पर रहे। 58 किलो भार वर्ग में सरस्वती विद्या मन्दिर कंदरौर के राहुल पहले स्थान पर रहे। 45 किलो भार वर्ग में अनुराग प्रथम स्थान पर रहा। इस अवसर पर स्थानीय स्कूल की प्रबंधन समिति के प्रबंधक दीप नड्डा, अध्यक्ष सुधीर गौतम, प्रधानाचार्य रीता वर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article