फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Sanvedana Sanstha protested against the rude behavior of the police personnel

Bilaspur News: संवेदना संस्था ने पुलिस जवान से अभद्र व्यवहार करने का जताया विरोध

Fri, 02 May 2025 11:43 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Fri, 02 May 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
Sanvedana Sanstha protested against the rude behavior of the police personnel
संवेदना संस्था घुमारवीं के पदाधिकारी थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपते हुए। स्रोत: संस्था
आरोपी कश्मीरी चरानियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की
विज्ञापन


पदाधिकारी बोले, बिना पंजीकरण के प्रवासियों को लोग न दें घर


संवाद न्यूज एजेंसी

घुमारवीं(बिलासपुर)। घुमारवीं बाजार में हाल ही में कश्मीरी चरानियों द्वारा पुलिसकर्मी पर कुल्हाड़ी से हमला करने के प्रयास के बाद शहर में तनाव का माहौल बन गया है। यह घटना उस समय घटी जब पुलिसकर्मी ने मजदूरों से पहचान पत्र और पंजीकरण की जानकारी मांगी।

संवेदना संस्था घुमारवीं ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा है कि यह न केवल कानून व्यवस्था के लिए खतरा है, बल्कि आम नागरिकों की सुरक्षा पर भी बड़ा सवाल है। संस्था का कहना है कि यदि स्थानीय व्यापारियों ने समय रहते बीच-बचाव न किया होता, तो पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो सकता था या उसकी जान भी जा सकती थी।
विज्ञापन


संवेदना संस्था ने थाना प्रभारी अमिता चौधरी को एक ज्ञापन सौंपते हुए हमलावर के साथ सभी कश्मीरी प्रवासी मजदूरों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। संस्था का कहना है कि यदि पुलिसकर्मी सुरक्षित नहीं हैं, तो आम जनता की सुरक्षा की कल्पना करना मुश्किल है। संस्था ने इस बात पर चिंता जताई है कि कुछ मकान मालिक बिना पुलिस को सूचना दिए और बिना शपथ पत्र के बाहरी लोगों को किराए पर कमरे दे रहे हैं। संस्था ने मांग की है कि ऐसे मकान मालिकों के विरुद्ध भी कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए और भविष्य में किसी आपराधिक घटना की स्थिति में उन्हें भी जिम्मेदार ठहराया जाए। संस्था ने प्रशासन से अपील की है कि घुमारवीं में प्रवासी मजदूरों का सत्यापन अभियान चलाया जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी व्यक्ति बिना वैध दस्तावेज और पंजीकरण के शहर में न ठहरे। संस्था का कहना है कि पहलगाम जैसी घटनाओं की पृष्ठभूमि में इस प्रकार की घटनाएं घुमारवीं में भी तनाव फैला सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed