फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Sanskar Society's Sanskar Utsav on 7th July

Bilaspur News: संस्कार सोसायटी का संस्कार उत्सव 7 जुलाई को

Fri, 28 Jun 2024 11:16 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2024 11:16 PM IST
विज्ञापन
Sanskar Society's Sanskar Utsav on 7th July
-10वीं और 12वीं कक्षा के मेधावी छात्रों को किया जाएगा सम्मानित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। उपमंडल घुमारवीं की समाजसेवी संस्था संस्कार सोसायटी 7 जुलाई को संस्कार उत्सव का आयोजन कर रही है। कार्यक्रम में छात्र प्रतिभा सम्मान और युवा प्रेरणा पुरस्कार दिए जाएंगे।

इसकी तैयारियों को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। संस्था के संस्थापक महेंद्र धर्माणी ने बताया कि संस्था घुमारवीं के 10वीं और 12वीं कक्षा के मेधावी छात्रों और किसी भी क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को प्रेरणा पुरस्कार से सम्मानित करेगी। इसके लिए संस्था 7 जुलाई को संस्कार उत्सव का आयोजन करने जा रही है। उन्होंने बताया कि संस्था पिछले 15 साल से यह कार्यक्रम आयोजन करती आ रही है। इसके अलावा पूरे सालभर घुमारवीं अगेंस्ट चिट्टा अभियान, पौधरोपण, नशा निवारण, जल संरक्षण, रक्तदान शिविर, निशुल्क कोचिंग कक्षाएं, निर्धन छात्रवृत्ति योजना, बीमार और असहाय लोगों की मदद करना आदि कार्यक्रमों का आयोजन करती रहती है। बैठक में रामस्वरूप शामा, अमृत कतना, कुंदन रतवान, डॉ. तिलक, प्रवीण, अनिल, बाबू लाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed