{"_id":"68ea5a45279eef852206802a","slug":"sanskar-society-provided-financial-assistance-to-46-students-bilaspur-news-c-92-1-ssml1003-146277-2025-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: संस्कार सोसायटी ने 46 छात्रों को दी आर्थिक सहायता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: संस्कार सोसायटी ने 46 छात्रों को दी आर्थिक सहायता
विज्ञापन
संस्कार सोसायटी घुमारवीं 46 विद्यार्थियों को छात्र सहयोग निधि के रूपय में आर्थिक सहायता रा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंच परिवर्तन के मूल्यों से ही होगा समाज का वास्तविक उत्थान
संस्कार, सेवा और समरसता के मार्ग पर है संस्था अग्रसर
-संस्थापक बोले, छात्र सहयोग निधि योजना से बढ़ रहा है शिक्षा, संस्कार का दायरा
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं(बिलासपुर)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपने शताब्दी वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में पंच परिवर्तन के तहत पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक समरसता, स्वावलंबन, आत्मगौरव और पारिवारिक एकता जैसे पांच विषयों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रहा है। यह बात संघ के विभाग कार्यवाहक नीरज शर्मा ने संस्कार सोसायटी की ओर से आयोजित छात्र सहयोग निधि वितरण कार्यक्रम के दौरान कही। उन्होंने कहा कि इन मूल्यों को व्यवहार में लाकर ही समाज में वास्तविक परिवर्तन संभव है।
नीरज शर्मा ने कहा कि संस्कार सोसायटी जिस निष्ठा, समर्पण और सेवा भाव के साथ कार्य कर रही है, वह समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। यह संस्था लोक सेवा और राष्ट्र सेवा के उसी मार्ग पर अग्रसर है, जिस दिशा में संघ वर्षों से समाज के पुनर्निर्माण और चरित्र निर्माण का कार्य करता आया है। उन्होंने संस्था के संस्थापक महेंद्र धर्माणी के समाज सेवा के प्रति कर्तव्यनिष्ठ प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम में सोसायटी द्वारा कुल 46 विद्यार्थियों को छात्र सहयोग निधि के रूप में 1 लाख 7 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। संस्थापक ने बताया कि यह योजना वर्ष 2021 से निरंतर चल रही है। प्रारंभ में 10 विद्यार्थियों को सहायता दी गई थी, जो अब बढ़कर 46 तक पहुंच गई है। संस्था का उद्देश्य केवल आर्थिक सहयोग देना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में संस्कार, जिम्मेदारी और समाज के प्रति कर्तव्य भावना विकसित करना भी है। बताया कि सोसायटी द्वारा घुमारवीं अगेंस्ट चिट्टा, जल संरक्षण अभियान, रक्तदान शिविर, वृक्षारोपण कार्यक्रम और छात्र सहयोग निधि योजना जैसे कई जनसेवा कार्य संचालित किए जा रहे हैं।
कार्यक्रम के अंत में शर्मा ने कहा कि जब समाज का प्रत्येक नागरिक अपने छोटे-छोटे कर्मों से देशहित में योगदान देगा, तभी सच्चा राष्ट्रनिर्माण संभव होगा। संस्कार सोसायटी इसी दिशा में संस्कार, सेवा और समरसता के भाव को जीवित रखे हुए है। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष कुंदन रतवान, महासचिव तिलक, अमृतलाल कतना, मदन कांत, अमरनाथ, बांके बिहारी, पुष्पराज, प्रवीण कुमार, बाबूलाल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।