{"_id":"666d8344607523fdc500ccee","slug":"sanjay-becomes-chairman-of-chalehli-school-management-committee-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-118883-2024-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: संजय बने चलेहली स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: संजय बने चलेहली स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष
विज्ञापन
-स्कूलों में चुनाव के लिए आमसभा का हुआ आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं/बिलासपुर। जिले के सरकारी स्कूलों में स्कूल प्रबंधन समिति का गठन तीन साल के लिए किया गया। इसके लिए स्कूलों में चुनाव के लिए आमसभा का आयोजन किया गया।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चलेहली में एसएमसी का गठन प्रधानाचार्य अरुण गौतम की अध्यक्षता में किया गया। इसमें सर्वसम्मति से हुए चुनाव में संजय कुमार को अध्यक्ष बनाया गया। इसके अलावा सदस्यों में रीना कुमारी, भुवनेश्वरी, तारा, अंजू, निशा, बंदना, लता, सुरेश कुमार, सुनीता, रजनी, मंगल सिंह, निकू राम बंसल को चुना गया। नवनियुक्त अध्यक्ष संजय कुमार और कार्यकारिणी ने स्कूल को भरपूर सहयोग का आश्वासन दिया। प्रधानाचार्य ने स्कूल में चलाए जा रहे विभिन्न विभागीय कार्यक्रम की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस अवसर पर सुरेश कुमार, विनोद मेहता, अनिल कुमार, रजनीश कुमार, सोहन सिंह, किरण, संतोष, सतीश सहित अन्य उपस्थित रहे।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुन्हाणी में विकास प्रबंधन समिति का गठन किया गया। आमसभा की अध्यक्षता प्रधानाचार्य रवि चंद ने की। पंचायत उप प्रधान विक्रम परमार और विनोद कुमार की उपस्थिति में सर्वसम्मति से पवन डोगरा को एसएमसी का अध्यक्ष चुना गया। सर्वसम्मति से ओंकार सिंह, सुनीता देवी, सुनील डोगरा, उपेंद्र परमार, तृप्ता, उषा, रसपाल, विनोद, आशा, नीलम, प्रकाश, अंजना, सुदेश, राकेश आदि को सदस्य चुना गया। इस आयोजन में विद्यालय के सभी स्टाफ सदस्य भी उपस्थित रहे।