फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Sangam among boys in carrom competition, Pooja stood first among girls

Bilaspur News: कैरम स्पर्धा में लड़कों में संगम, लड़कियों में पूजा रहीं प्रथम

Sat, 28 Sep 2024 11:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
Sangam among boys in carrom competition, Pooja stood first among girls
- घंडालवीं कॉलेज में खेल गतिविधियों का किया आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय महाविद्यालय घंडालवीं में शहीद भगत सिंह की जयंती के उपलक्ष्य पर विद्यार्थियों में खेलों के प्रति रुचि जागृत कर नशे से दूर रहने के उद्देश्य से विभिन्न खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. रीता शर्मा ने की।


समारोह में इनडोर और आउटडोर स्पर्धाएं कराई गईं। छात्रों की कैरम स्पर्धा के एकल वर्ग में संगम कुमार विजेता रहे। कैरम स्पर्धा के डबल वर्ग में आकाश और बंटी की टीम विजय रही। वॉलीबाल मैच में अनमोल शर्मा, निखिल, लोकेश, अंकुश, शुभम और निखिल कुमार की टीम विजयी रही। छात्राओं की कैरम स्पर्धा के एकल वर्ग में पूजा कुमारी ने पहला स्थान हासिल किया। कैरम स्पर्धा के डबल वर्ग में भारती और साक्षी की टीम विजयी रही। वॉलीबाल मैच में तनुजा, रितिका, प्रिया, जसप्रीत कौर, निकिता और पूजा की टीम विजयी रही। बैडमिंटन प्रतियोगिता का निर्णायक मैच तेज हवा चलने के कारण स्थगित कर दिया गया। प्राचार्य प्रो. रीता शर्मा ने कहा कि विद्यार्थियों को जीवन में नियमित पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी भाग लेना चाहिए। खेलों से हमेशा बेहतर करने और अनुशासन की सीख मिलती है। उन्होंने कहा कि आज का युवा खेलों में रुचि लेकर नशे से बच सकता है, इसलिए विद्यार्थियों को खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेना चाहिए। खेल प्रभारी प्रो. वीरेंद्र शर्मा ने छात्रों से जीवन में खेलों को महत्व देने पर बल दिया। उन्होंने संदेश दिया कि स्वयं भी नशे से दूर रहें और दूसरों को भी इससे दूरी बनाए रखने के लिए प्रेरित करें। इस मौके पर प्रो, रविंद्र कुमार, प्रो. रमन कुमार, प्रो. सीमा शर्मा, प्रो. रवि कुमार, प्रो. सुदेश कुमार, प्रो. कंचन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed