फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Sandhya first, Kamla second in chair race for senior citizens

Bilaspur News: वरिष्ठ नागरिकों की कुर्सी दौड़ में संध्या प्रथम, कमला द्वितीय

Mon, 07 Oct 2024 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Oct 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
Sandhya first, Kamla second in chair race for senior citizens
बिलासपुर के गांव टीहरी में आयोजित विश्व वृद्धजन दिवस पर बुजुर्ग ग्रामीण महिला को सम्मानित करते
टीहरी महिला मंडल ने विश्व वृद्धजन दिवस मनाया
विज्ञापन

सरकार की योजनाओं की भी दी गई जानकारी


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। उपमंडल बरठीं के टीहरी महिला मंडल ने विश्व वृद्धजन दिवस मनाया। समारोह की अध्यक्षता ग्राम पंचायत प्रधान राकेश मेहता ने की। इस दौरान वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य की जांच भी की गई।
कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों के लिए कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता कराई गई, जिसमें संध्या देवी ने पहला, कमला देवी ने दूसरा और कांता देवी ने तीसरा स्थान हासिल किया। स्वास्थ्य शिक्षक कमल कुमार ने कहा कि बुजुर्ग देश व समाज की वह जड़ होते हैं। उनके सहारे परिवार पेड़ की तरह हरा-भरा होता है और अपनी टहनियों, पत्तियों के सहारे बड़ा होता जाता है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य शिक्षक दीप कुमार ने कहा कि समाज में वृद्धजन को पूर्ण स्वतंत्रता, समाज में भागीदारी, देखभाल और गरिमा के साथ उनका मान-सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि वृद्धजन दिवस प्रतिवर्ष अलग थीम के साथ आयोजित किया जाता है। इस साल का थीम सम्मान के साथ वृद्धावस्था है। उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों को आयुष्मान भारत, मुस्कान सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में गांव के वरिष्ठ नागरिक और स्वास्थ्य विभाग की महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता सुनीता कुमारी, एसीएचओ, आशा कर्मी सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed