{"_id":"657c9ec635ea4cc9cc032c54","slug":"sandesh-sharma-elected-pradhan-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-10174-2023-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: सहकारी सभा जेजवीं के चुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों कीजीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: सहकारी सभा जेजवीं के चुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों कीजीत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-संदेश शर्मा की प्रधान पद पर निर्विरोध हुई ताजपोशी
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। झंडूता खंड के तहत सहकारी सभा समिति जेजवीं के चुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों ने एकतरफा जीत हासिल की। प्रधान पद के लिए कांग्रेस समर्थित जिस प्रत्याशी के नाम का प्रस्ताव दिया गया, उसका समर्थन करने वाला भी कोई नहीं मिला। ऐेसे में भाजपा समर्थित सदस्यों की एकजुटता से जेजवीं से निर्वाचित संदेश शर्मा की प्रधान पद पर ताजपोशी निर्विरोध हो गई।
जेजवीं सहकारी सभा समिति का चुनाव सहकारी विभाग के इंस्पेक्टर राजेश की देखरेख में हुआ। सात सदस्यीय समिति के चुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों का पलड़ा भारी रहा। चुनाव में भाजपा समर्थित पांच, जबकि कांग्रेस समर्थित दो प्रत्याशी विजयी रहे। इनमें भाजपा समर्थित जेजवीं से संदेश शर्मा, भदोल-डरोह से विजय शर्मा, सिल्ह से रामपाल, मरेटा से प्रीतम सिंह व सिलवीं से वीना तथा कांग्रेस समर्थित डहोग से यशवर्धन और खेड़ी से श्रीराम चुने गए। भाजपा समर्थित सदस्यों की ओर से अध्यक्ष पद के लिए विजय शर्मा ने संदेश शर्मा के नाम का प्रस्ताव रखा। प्रीतम सिंह ने इसका समर्थन किया। वहीं, कांग्रेस समर्थित सदस्यों की ओर से प्रधान पद के लिए यशवर्धन ने श्रीराम के नाम का प्रस्ताव रखा, लेकिन भाजपा समर्थित सदस्यों की एकजुटता की वजह से उसका समर्थन करने वाला कोई नहीं था। इस पर संदेश शर्मा निर्विरोध प्रधान चुन लिए गए। वहीं, विजय शर्मा को उपप्रधान चुना गया। जीत के बाद भाजपा समर्थित सभी सदस्यों ने झंडूता के विधायक जीतराम कटवाल से मुलाकात की।