{"_id":"6728ce8f81a4e564fd0d6595","slug":"sanatan-seva-samiti-submitted-memorandum-to-chief-minister-sukhu-in-shahtalai-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-125995-2024-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: शाहतलाई में सनातन सेवा समिति ने मुख्यमंत्री सुक्खू को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: शाहतलाई में सनातन सेवा समिति ने मुख्यमंत्री सुक्खू को सौंपा ज्ञापन
Mon, 04 Nov 2024 11:07 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Mon, 04 Nov 2024 11:07 PM IST
विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निर्माण में तेजी,अन्य सुविधाओं की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहतलाई(बिलासपुर)। सनातन सेवा समिति शाहतलाई के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मिलकर क्षेत्र के विकास के लिए विभिन्न मांगें रखीं। समिति ने ज्ञापन सौंपते हुए शाहतलाई उपतहसील कार्यालय को पुनः बहाल करने की मांग की, जिससे स्थानीय लोगों को प्रशासनिक सेवाएं आसानी से उपलब्ध हो सकें।
समिति ने शाहतलाई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के निर्माणाधीन भवन कार्य की धीमी प्रगति पर चिंता जताते हुए इसे शीघ्रता से पूरा करने का अनुरोध किया है। समिति का कहना है कि स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव में क्षेत्रवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आग की घटनाओं से निपटने के लिए समिति ने शाहतलाई में अग्निशमन विभाग की चौकी खोलने की मांग की। साथ ही, बाबा बालक नाथ जी की धार्मिक नगरी के रूप में प्रसिद्ध शाहतलाई को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने का भी सुझाव दिया, ताकि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।
समिति ने शाहतलाई में हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) का डिपो खोलने का अनुरोध किया, जिससे क्षेत्र में परिवहन सेवाएं सुलभ हो सकें। इसके अतिरिक्त, गोशाला खोलने की मांग भी की, ताकि क्षेत्र में गायों की देखभाल अच्छी तरह हो सके। समिति द्वारा इसी वर्ष शुरू किए गए दशहरा मेले को जिला स्तरीय मेला का दर्जा देने की अपील भी मुख्यमंत्री से की।