फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Sanatan Seva Samiti has begun preparations for the Dussehra festival.

Bilaspur News: दशहरा महोत्सव के लिए सनातन सेवा समिति ने तैयारियां की शुरू

Sun, 30 Aug 2026 11:49 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Sanatan Seva Samiti has begun preparations for the Dussehra festival.
शाहतलाई में दशहरा महोत्सव को लेकर तैयारियां शुरू करने के लिए आयोजित बैठक में मौजूद सदस्य। स्रोत
शाहतलाई में 22 और 23 अक्तूबर को होगा आयोजन
विज्ञापन

कार्यकारिणी का विस्तार कर पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारियां

संवाद न्यूज एजेंसी
शाहतलाई (बिलासपुर)। शाहतलाई में होने वाले दशहरा महोत्सव को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। सनातन सेवा समिति की बैठक में इस वर्ष भी दो दिवसीय दशहरा महोत्सव आयोजित करने का निर्णय लिया गया। महोत्सव 22 और 23 अक्तूबर को होगा। आयोजन को भव्य बनाने के लिए समिति ने सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
समिति पदाधिकारियों ने कहा कि दशहरा महोत्सव शाहतलाई की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान से जुड़ा महत्वपूर्ण आयोजन है। इसमें हर वर्ष बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी भाग लेते हैं। इस बार भी धार्मिक आस्था के साथ स्थानीय संस्कृति और सामाजिक एकता का संगम देखने को मिलेगा।
विज्ञापन

बैठक में सनातन सेवा समिति की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। सुंदर्शन शर्मा को संयोजक, शिव कुमार को सह-संयोजक, शशि रघुवंशी को अध्यक्ष, परमार ठाकुर को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, रोहित शर्मा को उपाध्यक्ष और अंकु ठाकुर को सह-उपाध्यक्ष बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तरसेम राणा को महासचिव, आंचल ठाकुर और सचिन सोनी को सह-सचिव, नीरज कतना को कोषाध्यक्ष, अर्पित कौशल को सह-कोषाध्यक्ष, हिमल भारद्वाज को मीडिया प्रभारी और सुमित सोनी को सह-मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई। राजकुमार राणा को प्रवक्ता, तुषार डोगरा को सह-प्रवक्ता और विश्व नाथ को सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया।

केके शर्मा को वरिष्ठ मुख्य सलाहकार, जबकि गौरी महंत और राजेश शर्मा को मुख्य सलाहकार बनाया गया। समिति ने कहा कि महोत्सव को व्यवस्थित और सफल बनाने के लिए सभी पदाधिकारी और सदस्य आपसी समन्वय से काम करेंगे। समिति ने क्षेत्रवासियों से दशहरा महोत्सव में बढ़-चढ़कर भाग लेने और आयोजन को सफल बनाने में सहयोग की अपील की
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed