फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   sampling of road

बिलासपुर, मंडी में सात सड़कों के भरे सैंपल

Thu, 15 Sep 2022 12:06 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Sep 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
sampling of road
बिलासपुर। मंडी और बिलासपुर में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से बनाई सात सड़कों की गुणवत्ता जांचने के लिए गठित विजिलेंस ने टीम ने सात सड़कों के सैंपल भरे हैं। आगामी दो से तीन माह में इन सड़कों की रिपोर्ट तैयार हो जाएगी। इसके बाद खुलासा होगा कि इनमें गुणवत्तापूर्ण कार्य हुआ था या नहीं।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि बिलासपुर और मंडी में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनी करीब 20 सड़कों की गुणवत्ता मापदंड की रूटीन जांच के लिए नेशनल क्वालिटी मॉनिटर दिल्ली के एक अधिकारी जनवरी में हिमाचल आए थे। उन्होंने योजना के तहत बनी मंडी और बिलासपुर की सड़कों की जांच भी की और इनमें से सात सड़कों को पास भी कर दिया। लेकिन अधिकारी बिलासपुर में जब अन्य सड़कों की रिपोर्ट तैयार कर रहे थे तो इनके खिलाफ किसी ने विजिलेंस को शिकायत दे दी थी कि उन्होंने सड़कों को पास करने के लिए रिश्वत ली है। उसके बाद विजिलेंस ने बिलासपुर के एक निजी होटल जहां अधिकारी ठहरा था उसके कमरे में दबिश दी। वहां से करीब ढाई लाख की नकदी बरामद हुई थी।
विज्ञापन

विजिलेंस ने इस मामले में अधिकारी को गिरफ्तार किया था और करीब डेढ़ माह तक उन्हें न्यायिक हिरासत में भी रहना पड़ा। बाद उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया। मामले की पूरी जांच के लिए विजिलेंस ने कार्रवाई जारी रखी। जिन सड़कों को अधिकारी ने पास कर दिया था उनके सैंपल भरने के लिए टीम का गठन किया गया। अब टीम ने मंडी और बिलासपुर से सात सड़कों के सैंपल भरे हैं। डीएसपी विजिलेंस संजय ने कहा कि जांच की रिपोर्ट दो से तीन माह में आ जाएगी। उसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed