फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   'Samman Nidhi' to be credited to the accounts of 1,700 fishermen.

Bilaspur News: 1700 मछुआरों के खातों में पहुंचेगी सम्मान निधि

Mon, 10 Aug 2026 11:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
'Samman Nidhi' to be credited to the accounts of 1,700 fishermen.
धराड़सानी में कल सम्मेलन में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू करेंगे सम्मान निधि का शुभारंभ
विज्ञापन

मछुआरों से संवाद कर उनकी समस्याओं और मुद्दों पर होगी चर्चा

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। झंडूता विधानसभा क्षेत्र के धराड़सानी में 12 अगस्त को मत्स्य विभाग की ओर से मछुआरा सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू मुख्यमंत्री मछुआरा सम्मान निधि का शुभारंभ करेंगे। इसके तहत बिलासपुर के जलाशयों में मछली पकड़ने वाले चिह्नित 1700 मछुआरों के बैंक खातों में राशि सीधे डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से हस्तांतरित की जाएगी।

मतस्य विभाग के निदेशक ओम कांत ठाकुर ने बताया कि प्रदेश में करीब 12 हजार मछुआरे हैं। कैप्टिव ब्रीडिंग से जुड़े लोगों को शामिल करने पर यह संख्या करीब 20 हजार तक पहुंचती है। बिलासपुर में जलाशयों और रिजर्वायर में मछली पकडऩे वाले 1700 मछुआरों की लाभार्थी के रूप में पहचान की जा चुकी है। इनके बैंक खातों और आईएफएससी कोड समेत आवश्यक जानकारी विभाग ने जुटा ली है। योजनाओं के लाभार्थियों से भी होगा। सम्मेलन में मुख्यमंत्री मछुआरों के साथ संवाद करेंगे। मत्स्य कार्प योजना समेत विभाग की विभिन्न योजनाओं से जुड़े लाभार्थी भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान मछुआरों और उनके परिवारों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। कार्यक्रम में प्रशिक्षण एवं जागरूकता से संबंधित गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी। वहीं कांग्रेस नेता विवेक कुमार ने बताया कि कार्यक्रम के लिए धराड़सानी में व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग के साथ स्थित इस स्थान को कार्यक्रम के लिए चुना गया है। अधिकारियों के अनुसार यहां पहुंच की सुविधा को देखते हुए स्थान का चयन किया गया है। बरसात और मौसम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए वाटरप्रूफ टेंट और पंडाल समेत अन्य व्यवस्थाएं की जा रही हैं। धराड़सानी मंडी-भराड़ी से आगे औहर की ओर जाने वाले मार्ग पर स्थित है। कांग्रेस नेता विवेक कुमार ने बताया कि मछुआरा वर्ग की ओर से मुख्यमंत्री का आभार जताने के लिए भी कार्यक्रम रखा गया है। उन्होंने कहा कि मछुआरों से ली जाने वाली 15 प्रतिशत रॉयल्टी को घटाकर एक प्रतिशत किए जाने के निर्णय के लिए समुदाय मुख्यमंत्री का सम्मान करेगा। उन्होंने बताया कि मछली पकड़ने पर प्रतिबंध की अवधि के लिए प्रदेश सरकार ने बजट में पहली बार 3,500 रुपये की मुआवजा राशि का प्रावधान किया है। उन्होंने मछुआरा समुदाय से 12 अगस्त को धराड़सानी स्थित कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed