फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   samiksha get best student award

समीक्षा को मिला बेस्ट स्टूडेंट ऑफ सेशन अवार्ड

Sun, 27 Mar 2016 11:20 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर। Updated Sun, 27 Mar 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
samiksha get best student award
बिलासपुर नर्सिंग संस्थान में शपथ समारोह के दौरान उपस्थित प्रशिक्षु। - फोटो : अमर उजाला
क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में रविवार को नर्सिंग संस्थान में नए प्रशिक्षुओं के लिए शपथ समारोह का आयोजन किया गया। इसमें सदर विधायक बंबर ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान प्रशिक्षु नर्सों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का आगाज सरस्वती वंदना से हुआ। इसमें अनीता, दीक्षा और माधुरी ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। निशा ने तुझसे नाराज नहीं जिंदगी..., अर्चना ने चंबा कितनी की दूर... लोकगीत की प्रस्तुति दी। रश्मि और प्रोमिला ने आजकल तेरे मेरे प्यार के चर्चे..., दीक्षा एंड ग्रुप ने नचदियां अलड़ कवारियां..., रुचिका और सोनिका ने मुंडा पेन किलर वरगा... जैसे गीतों पर नृत्य प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरी। इसके अलावा पूजा, हिना, मनुबाला, निशा, ज्योति, साक्षी एंड ग्रुप, सीमा एंड ग्रुप ने भी अपनी प्रस्तुति दी। इस मौके पर संस्थान में अव्वल रहीं प्रशिक्षु नर्सों को मुख्यातिथि ने सम्मानित भी किया। इसमें प्रथम वर्ष की प्रशिक्षुओं में कल्पना, मधु शर्मा और अर्चना, द्वितीय वर्ष में आयशा, शबनम, प्रियंका और नीलम जबकि तृतीय वर्ष में सीमा, शिवानी, आयुषि और नागेश्वरी ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहीं। इसके अलावा नए प्रशिक्षुओं में समीक्षा, शालिनी और नीलम ने पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। समीक्षा को बेस्ट स्टूडेंट ऑफ सेशन और निधि को बेस्ट मैनेजर के खिताब से नवाजा गया। इस अवसर पर सीएमओ डॉ. वीके चौधरी, एसएमओ डॉ. सतीश शर्मा, संस्थान की प्रिंसिपल नीरज वर्मा सहित अध्यापक आशा शर्मा, वीना खजूरिया, रुमा चंदेल और मीरा रानी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


गरीबों को मिलेगी मुफ्त दवाइयां : बंबर
विधायक बंबर ठाकुर ने बताया कि इस वर्ष गरीब लोगों को मुफ्त में दवाइयां उपलब्ध करवाने के लिए डेढ़ करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। दवाइयों के सप्लाई आर्डर दे दिए गए हैं, जल्द ही यह दवाइयां जिला अस्पताल में उपलब्ध होंगी। इसके अलावा उन्होंने हॉस्टल के लिए एक वाटर कूलर और दो लैपटॉप देने की भी घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed