{"_id":"6995a7146e66256768031ce8","slug":"sambhar-trapped-in-the-swamp-on-the-banks-of-sutlej-was-rescued-safely-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-154222-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: सतलुज तट के दलदल में फंसा सांभर सुरक्षित निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: सतलुज तट के दलदल में फंसा सांभर सुरक्षित निकाला
Wed, 18 Feb 2026 11:16 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Wed, 18 Feb 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
सतलुज तट के दलदल से निकाला सांभर। स्रोत: जागरूक पाठक
अग्निशमन विभाग और स्थानीय लोगों ने किया रेस्क्यू
प्राथमिक जांच के बाद सांभर को जंगल क्षेत्र में छोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। उपमंडल सदर के तहत सतलुज नदी तट पर 33/11 केवीए सब-स्टेशन रामबाग के पास दलदल में फंसे एक सांभर को कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। रेस्क्यू अभियान के दौरान मौके पर अफरातफरी का माहौल रहा, वहीं स्थानीय लोगों ने भी सक्रिय सहयोग दिया।
जानकारी के अनुसार बुधवार को सुबह सांभर अचानक दलदल वाले क्षेत्र में फंस गया था और बाहर निकलने का प्रयास करते-करते और धंसता जा रहा था। इसकी सूचना मिलते ही क्षेत्र के लोग मौके पर एकत्र हो गए। पूर्व उपप्रधान ग्राम पंचायत बरमाणा अवधेश भारद्वाज ने तुरंत संबंधित विभागों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद उपायुक्त राहुल कुमार के निर्देशों पर वन्य जीव संरक्षण विभाग और अग्निशमन विभाग ने त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की।
मौके पर अग्निशमन विभाग की टीम अनिल कुमार, हीरा लाल, पवन कुमार (फायरमैन) और चालक प्रेमचंद पहुंचे। वन्य जीव संरक्षण विभाग के कर्मचारियों के साथ मिलकर संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। स्थानीय नागरिक सतीश ठाकुर, सुरेश ठाकुर और विक्रांत डोगरा ने भी राहत कार्य में हाथ बंटाया। काफी देर की मशक्कत के बाद सांभर को सुरक्षित दलदल से बाहर निकाल लिया गया। रेस्क्यू के बाद प्राथमिक जांच कर उसे वन क्षेत्र की ओर छोड़ दिया गया।