{"_id":"679b7cb5b82374fb780782bf","slug":"sambhar-found-injured-on-the-road-forest-department-took-it-into-custody-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-131176-2025-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: सड़क पर घायल अवस्था में मिला सांभर, वन विभाग ने कब्जे में लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: सड़क पर घायल अवस्था में मिला सांभर, वन विभाग ने कब्जे में लिया
Thu, 30 Jan 2025 06:51 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Thu, 30 Jan 2025 06:51 PM IST
विज्ञापन
घुमारवीं में सड़क किनारे घायल अवस्था में साम्भर (हिरण) । संवाद
-स्वस्थ होने पर सांभर को जंगल में छोड़ेगा वन विभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं (बिलासपुर)। उपमंडल घुमारवीं के तहत धीनवा-करलोटी सड़क पर सांभर घायल अवस्था में मिला। प्राथमिक उपचार के बाद वन विभाग के कर्मचारियों ने सांभर को अपने कब्जे में लिया।
मामला विधानसभा क्षेत्र घुमारवीं के अंतिम छोर पर स्थित धीनवा का है। एक सांभर सड़क पर घायल अवस्था में धीनवा से करलोटी को जाने वाली सड़क पर लोगों को मिला। लोगों ने पशु पालन विभाग और वन विभाग को सूचित किया। शीघ्र ही पशुपालन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सांभर को प्राथमिक उपचार दिया गया। इसके बाद घायल अवस्था में पड़े सांभर को वन विभाग के कर्मचारियों के हवाले कर दिया। वहीं वन विभाग से वन खंड अधिकारी संजीव और उनकी टीम ने घायल अवस्था में पड़े पशु को अपने कब्जे में लेकर बद्दाघाट वीट में ले गए। पशुपालन विभाग से उपचार के लिए आई चिकित्सक इंदु बाला ने बताया कि सांभर को प्राथमिक उपचार दिया गया है। उन्होंने बताया कि प्रतीत होता है कि सांभर सड़क को पार करना चाहता था, जैसे ही उसने पहाड़ी के ऊपर से सड़क पर छलांग लगाई सड़क पक्की होने से उसका पीछे वाला हिस्सा जख्मी हो गया है। उधर, वन खंड अधिकारी संजीव ने बताया कि सांभर अपने कब्जे में ले लिया है। जैसे ही यह ठीक होता है तो इसे जंगल में छोड़ दिया जाएगा। यदि यह स्वस्थ नहीं होता है और चिकित्सक आगे के लिए रेफर करते हैं तो दूसरी जगह भेज कर इसका इलाज करवाया जाएगा।