फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Saksham won gold in guard mounting and silver in tug of war.

Bilaspur News: सक्षम को गार्ड माउंटिंग में स्वर्ण और रस्साकशी में रजत

Tue, 14 Oct 2025 11:17 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Oct 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
Saksham won gold in guard mounting and silver in tug of war.
बिलासपुर कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स एक भारत श्रेष्ठ भारत शिविर में भाग लेते हुए। स्रोत: कॉलेज प्रब
तीन कैडेट्स ने एक भारत श्रेष्ठ भारत शिविर में लिया भाग
विज्ञापन

पंजाब की एनसीसी अकादमी मलोट में हुआ शिविर

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर के तीन कैडेट्स ने राष्ट्रीय एक भारत श्रेष्ठ भारत शिविर में भाग लिया। यह शिविर राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) अकादमी, मलोट, पंजाब में आयोजित किया गया।
शिविर में बिलासपुर के सीनियर अंडर ऑफिसर चंदन कौंडल, अंडर ऑफिसर सक्षम और कंपनी क्वार्टर मास्टर सार्जेंट मनीषा देवी शामिल रहे। शिविर के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल राजीव सिरोही थे। शिविर में पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़ और उत्तराखंड निदेशालय के कैडेट्स ने भाग लिया। सीनियर अंडर ऑफिसर चंदन कौंडल शिमला समूह के सीनियर रहे। उन्होंने नुक्कड़ नाटक, नाटी और झांकी प्रदर्शन में भाग लिया। अंडर ऑफिसर सक्षम ने नुक्कड़ नाटक में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। रस्साकशी प्रतियोगिता में रजत पदक और गार्ड माउंटिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर महाविद्यालय का नाम रोशन किया।
विज्ञापन

कंपनी क्वार्टर मास्टर सार्जेंट मनीषा देवी ने नाटी, चित्रकला और टैबुलेक्स प्रस्तुति में सक्रिय भागीदारी निभाई और सराहनीय प्रदर्शन किया। पूरे शिमला समूह का मार्गदर्शन एनसीसी अधिकारी कैप्टन डॉक्टर जयचंद ने किया। बिलासपुर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. पीएस कटवाल ने तीनों कैडेट्स को हार्दिक बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed