फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Sadar Zone became chess champion by defeating Jhanduta

Bilaspur News: झंडूता को हराकर सदर जोन बना शतरंज का चैंपियन

Wed, 27 Sep 2023 07:37 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Sep 2023 07:37 PM IST
विज्ञापन
Sadar Zone became chess champion by defeating Jhanduta
-हॉकी के फाइनल में बिलासपुर ने कंदरौर को दी मात
विज्ञापन

-आज खेले जाएंगे विभिन्न प्रतियोगिताओं के फाइनल मुकाबले

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक कन्या पाठशाला बिलासपुर में चल रही जिला स्तरीय अंडर-14 खेलों में छात्रा खिलाड़ियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में दमखम दिखाया। दूसरे दिन सांस्कृतिक और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया।

शतरंज में सदर जोन ने झंडूता जोन को हराकर खिताब अपने नाम किया। कबड्डी के पहले मुकाबले में घुमारवीं-1 ने घुमारवीं-2 को हराकर अगले दौर में जगह बनाई। इसके बाद सदर जोन ने स्वारघाट जोन को हराया। वहीं घुमारवीं-1 ने झंडूता को मात दी। वॉलीबाल में घुमारवीं-1 ने सदर जोन को मात दी। घुमारवीं-2 ने स्वारघाट को हराया और झंडूता ने घुमारवीं-1 को शिकस्त दी। हॉकी के फाइनल मुकाबले में बिलासपुर ने कंदरौर को 4-1 से मात दी और हॉकी चैंपियन बना। बास्केटबॉल में बरमाणा ने बिलासपुर को 8-4 से मात दी। दूसरे दिन जूडो के मुकाबले आयोजित किए गए। इसमें 23 किलोग्राम भार वर्ग में साक्षी ने अर्पिता, 27 किलोग्राम भार में अक्षिता ने जसनित, 36 किलोग्राम भार में बबीता ने दीक्षा, 40 किलोग्राम भार में नंदिनी ने कृतिका 44 किलोग्राम भार में पल्लवी ने दीक्षा और तपस्या ने स्नेहा को हराया। इसके अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम और भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें छात्राओं ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। विशेषकर भाषण के माध्यम से छात्राओं ने बेहतरीन विचार प्रस्तुत किए। आज भी विभिन्न प्रतियोगिताओं के सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले आयोजित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed