{"_id":"67a8a9ea9a72369b4a053dae","slug":"sadar-mla-trilok-jamwal-has-launched-a-scathing-attack-on-the-state-government-regarding-the-bairi-navagaon-road-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-131758-2025-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र के काम का श्रेय ले रहे मुख्यमंत्री : त्रिलोक जमवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र के काम का श्रेय ले रहे मुख्यमंत्री : त्रिलोक जमवाल
Sun, 09 Feb 2025 11:15 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Sun, 09 Feb 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
बैरी-नवगांव सड़क के लिए केंद्र ने दिए 79.25 करोड़
सड़क के लिए प्रदेश सरकार का कोई योगदान नहीं
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। सदर के विधायक त्रिलोक जमवाल ने बैरी-नवगांव सड़क को लेकर प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने हाल ही में इस सड़क के लिए सेंट्रल रोड फंड से 79.25 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। गत शनिवार को श्री नयना देवी जी विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर आए मुख्यमंत्री ने इस सड़क का शिलान्यास किया।
जमवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री ने धनराशि मंजूर करने के लिए केंद्र सरकार का आभार जताने के बजाय प्रदेश सरकार को इसका श्रेय देने का प्रयास किया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार झूठा श्रेय बटोरकर खुद को तसल्ली देने का प्रयास कर रही है, लेकिन जागरूक जनता सच्चाई से भली-भांति परिचित है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए पूरे देश का एक समान विकास सुनिश्चित कर रहे हैं। हिमाचल में कांग्रेस की सरकार होने के बावजूद केंद्र ने राज्य के विकास में कोई कमी नहीं छोड़ी है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना और नाबार्ड के तहत कई अन्य सड़कों के लिए धनराशि जारी करने के साथ ही बैरी-नवगांव सड़क के सुधारीकरण व विस्तारीकरण के लिए 79.25 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। जमवाल ने स्पष्ट किया कि इस धनराशि में प्रदेश सरकार का कोई योगदान नहीं है।