फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Sachin Agnihotri became the district head of the Brahmin community

Bilaspur News: ब्राह्मण समाज के जिला प्रधान बने सचिन अग्निहोत्री

Fri, 16 Jan 2026 11:25 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Fri, 16 Jan 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Sachin Agnihotri became the district head of the Brahmin community
बिलासपुर में ब्राह्मण सभा की कार्यकारिणी। संवाद
- डॉ ऋतिक शर्मा को सचिव की जिम्मेदारी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। बिलासपुर में शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश ब्राह्मण सभा जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें सचिन अग्निहोत्री को प्रधान नियुक्त किया गया। इस मौके पर ब्राह्मण सभा के प्रदेशाध्यक्ष विजय गौतम विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने कार्यकारिणी को बधाई और शुभकामनाएं दीं।

नई कार्यकारिणी में डॉ. ऋतिक शर्मा सचिव, अजय शर्मा को कोषाध्यक्ष, पवन शर्मा को उपाध्यक्ष और नीलम गौतम को उप प्रधान बनाया गया। इस मौके पर विजय गौतम ने कहा कि समाज की वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए हिंदू समाज, विशेषकर ब्राह्मण समुदाय को अधिक जागरूक और एकजुट होने की आवश्यकता है। ब्राह्मण सभा समाज को जोड़ने, उसकी समस्याओं को समझने और पारंपरिक संस्कृति के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि आधुनिकता की तेज रफ्तार में समाज कई बदलावों का सामना कर रहा है, जिसके कारण पारंपरिक संस्कृतियां और परंपराएं धीरे-धीरे लुप्त होती जा रही हैं। ऐसे समय में इन मूल्यों को पुनर्जीवित करना बेहद जरूरी है। विजय गौतम ने प्रवासियों की बढ़ती आवाजाही पर भी चिंता जताई। उन्होंने सुझाव दिया कि यदि कोई व्यक्ति बाहरी क्षेत्र से गांवों में आता है, तो उसकी पूरी जानकारी—विशेषकर आधार कार्ड सहित पहचान विवरण संबंधित पंचायत और प्रशासन के साथ साझा किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि कई बाहरी लोग झूठी पहचान बताकर प्रदेश में प्रवेश कर रहे हैं, जो सुरक्षा की दृष्टि से चिंताजनक है। इस मौके पर सतीश शर्मा, हरीश और हेमराज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed