फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Sabha's turnover was Rs 1.5 billion, 223 new members joined

Bilaspur News: डेढ़ अरब रहा सभा का कारोबार, 223 नए सदस्य जुड़े

Mon, 03 Mar 2025 10:56 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Mon, 03 Mar 2025 10:56 PM IST
विज्ञापन
Sabha's turnover was Rs 1.5 billion, 223 new members joined
झंडूता के बडग़ांव में आयोजित सहकारी सभा के  अधिवेशन में मौजूद सभा सदस्य। संवाद
बड़गांव कृषि सेवा सहकारी सभा को इस साल 10 लाख का लाभ
विज्ञापन

किसानों को उत्तम गुणवत्ता के बीज और कृषि दवाइयां उपलब्ध कराने की है योजना
सहकारी सभा का वार्षिक अधिवेशन में कार्यकारिणी ने दिख साल का लेखा-जोखा

संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं(बिलासपुर)। विकासखंड झंडूता के तहत दी बड़गांव कृषि सेवा सहकारी सभा का वार्षिक अधिवेशन सभा कार्यालय में आयोजित किया गया। अधिवेशन में सभा की वित्तीय स्थिति, विकास योजनाओं और भविष्य की रणनीतियों पर विस्तृत चर्चा की गई। इस मौके पर सभा के सचिव राजेश गौतम ने वित्तीय वर्ष 2024-25 की उपलब्धियों की जानकारी दी।
राजेश गौतम ने बताया कि सभा ने इस वर्ष उपभोक्ता वस्तुओं से लगभग 10 लाख रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया है। वर्षभर में सभा का कुल कारोबार लगभग डेढ़ अरब रुपये रहा। सभा की कार्यशील पूंजी 47 करोड़ रुपये है और इसने अब तक 8.5 करोड़ रुपये के ऋण वितरित किए हैं। सभा के पास 35 करोड़ रुपये की जमा पूंजी उपलब्ध है और इसके सदस्यों को 15 फीसदी लाभांश प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि वर्तमान में सभा में 2268 सदस्य हैं, जिनमें से इस वर्ष 223 नए सदस्य जोड़े गए हैं। सभा अपने सदस्यों को विभिन्न वित्तीय और उपभोक्ता सुविधाएं उपलब्ध करवा रही है। इनमें पीडीएस राशन, खाद, बचत खाता, आरडी खाता, एफडी खाता और ऋण सुविधाएं शामिल हैं। सभा अपने सदस्यों को राहत देने के उद्देश्य से विभिन्न योजनाओं पर कार्य कर रही है। सभा ने अपने नए भवन के निर्माण पर अब तक 68 लाख रुपये खर्च किए हैं। इस भवन में एक बड़ा हॉल और लगभग 10 कमरे बनाए गए हैं, जिससे सभा की गतिविधियों का विस्तार होगा। इसके अलावा, पुराने भवन की मरम्मत पर 3 लाख रुपये खर्च किए गए हैं।
विज्ञापन

सभा आने वाले दिनों में बीज और कृषि दवाइयों का लाइसेंस प्राप्त कर किसानों को उत्तम गुणवत्ता के बीज और कृषि दवाइयां उपलब्ध करवाने की योजना बना रही है। इससे क्षेत्र के किसानों को लाभ मिलेगा और उन्हें उच्च गुणवत्ता की कृषि सामग्री स्थानीय स्तर पर प्राप्त होगी। इस अवसर पर सभा के प्रधान मनोज कुमार, सुनीत सिंह, रमेश कुमार, ईश्वर सिंह, कैप्टन ओम प्रकाश चंदेल, सुभाष चंद, ओम प्रकाश गौतम, दिनेश शर्मा, राजेंद्र कुमार, अनिल चंदेल, परिवेश शर्मा, सुनील और बलदेव सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। सभा के सचिव राजेश गौतम ने सभी सदस्यों और अधिकारियों का समर्थन और सहयोग देने के लिए आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed