फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   sabad kirtan

माघी समागम में जत्थों ने शबद कीर्तन कर संगत को किया निहाल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
sabad kirtan
बिलासपुर (रामपुर)। मुक्तसर की जंग के महान शहीदों की याद में 50 वां माघी समागम परंपरागत ढंग से मनाया गया। जिसमें विभिन्न जत्थों ने शबद -कीर्तन कर संगत को निहाल किया। गुरु का अटूट लंगर भी बरताया गया। उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सिरोपे भेंटकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

नगर के गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में मुक्तसर के शहीदों की याद में 50 वां माघी समागम शुक्रवार को परंपरागत ढंग से मनाया गया। गुरुद्वारा साहिब में सुबह आसा दी वार का कीर्तन हुआ। इसके बाद श्री गुरु महाराज की सुसज्जित पालकी पंडाल के बीच पहुंची और विधिवत स्थापना की गई। इसके बाद ज्ञानी खजान सिंह के हजूरी रागी जत्थे, अमृतसर से आए ज्ञानी दलबीर सिंह गिल के कविशरी जत्थे, पंजाब के ज्ञानी बलवंत सिंह आजाद के दाढ़ी जत्थे ने शबद-कीर्तन कर संगत को निहाल किया। हिमाचल प्रदेश के पोंटा साहिब से आए हजूरी कथावाचक ज्ञानी बलदेव सिंह, हजूरी कथावचक भाई देवेंद्र सिंह ने श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज की जुल्म के खिलाफ जंग पर प्रकाश डाला और मुक्तसर की जंग में हुए शहीदों पर प्रकाश डाला। दीवान शाम चार बजे तक चला। श्री गुरु महाराज के समक्ष राजनीतिक लोगों ने भी मत्था टेक कर आशीर्वाद लिया। उत्कृष्ट कार्य के लिए गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान तीरथ सिंह, हरजिंदर सिंह,अर्जुन सिंह गिल, तारा सिंह चंदी, डॉक्टर कुलविंदर सिंह बाजवा, कुलदीप सिंह चीमा, बलवीर सिंह चौहान आदि ने प्रमुख समाजसेवी, राजनीतिक लोगों, सेवादारों व पत्रकारों को सिरोपे भेंट कर सम्मानित किया गया। गुरु का अटूट लंगर भी बताया गया। दीवान का संचालन प्रधान तीरथ सिंह ने किया। व्यवस्था में प्रधान तीरथ सिंह, अर्जुन सिंह गिल, मनमोहन सिंह, डॉक्टर कुलविंदर सिंह बाजवा, बलवीर सिंह चौहान, स्वरूप सिंह, तारा सिंह चंदी, हरजिंदर सिंह, गुरनाम सिंह चौहान, हरजीत सिंह, बलदेव सिंह, बंता सिंह चीमा, हरमेज सिंह, बलवीर सिंह चौहान, महेंद्रजीत कौर, परमजीत कौर भोला, भूपेंद्र कौर पुरी, संदीप पुरी, अमरजीत सिंह, सुखदेव सिंह, मेजर सिंह, जसवीर सिंह, राजपाल सिंह, ओमकार सिंह, मनजीत सिंह, सुरेंद्र सिंह, सत्येंद्र पाल सिंह आदि मुख्य थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed