फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Rural children to receive primary education; 200 Ekal Vidyalayas to open in Bilaspur.

Bilaspur News: ग्रामीण बच्चों को मिलेगी प्रारंभिक शिक्षा, बिलासपुर में खुलेंगे 200 एकल विद्यालय

Wed, 30 Sep 2026 11:40 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Rural children to receive primary education; 200 Ekal Vidyalayas to open in Bilaspur.
एनटीपीसी और भारत लोक शिक्षा परिषद के बीच हुए समझौते के दौरान मौजूद अधिकारी। स्रोत: एनटीपीसी
एनटीपीसी कोलडैम और भारत लोक शिक्षा परिषद के बीच समझौता
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। ग्रामीण क्षेत्रों के जरूरतमंद बच्चों को बेहतर प्रारंभिक शिक्षा देने के लिए एनटीपीसी कोलडैम ने पहल की है। बिलासपुर के ग्रामीण क्षेत्रों में 200 एकल विद्यालय संचालित किए जाएंगे। इसे लेकर बुधवार को एनटीपीसी कोलडैम और भारत लोक शिक्षा परिषद के बीच समझौता हुआ।
एनटीपीसी कोलडैम के परियोजना प्रमुख एसएस राव और भारत लोक शिक्षा परिषद के राष्ट्रीय महासचिव राजीव अग्रवाल ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। योजना के तहत एकल विद्यालयों से ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को गैर-औपचारिक बुनियादी प्राथमिक शिक्षा दी जाएगी। बच्चों को स्वास्थ्य, स्वच्छता और विकास से जुड़ी जरूरी जानकारी भी दी जाएगी।
विज्ञापन

हर विद्यालय के लिए स्थानीय स्तर पर योग्य शिक्षित युवाओं का चयन आचार्य के रूप में किया जाएगा। ये आचार्य अपने गांव और आसपास के क्षेत्रों में बच्चों को शिक्षा देंगे। पहल का उद्देश्य बच्चों के शैक्षणिक विकास के साथ उनके समग्र व्यक्तित्व निर्माण पर भी ध्यान देना है। भारत लोक शिक्षा परिषद एनटीपीसी कोलडैम के सहयोग से योजना का संचालन करेगी। योजना के प्रभावी क्रियान्वयन और पारदर्शिता के लिए नियमित प्रगति रिपोर्ट, भौतिक निरीक्षण और जियो-टैग्ड फोटो के माध्यम से निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर एनटीपीसी कोलडैम की मानव संसाधन प्रमुख मंगला हरींद्रन, उपमहाप्रबंधक सीएसआर डॉ. अंजुला अग्रवाल, उपप्रबंधक सीएसआर पूरन सिंह सहित विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed