{"_id":"5f2c549e8ebc3e3ccc5f658d","slug":"rukmani-kund-seva-samiti-submitted-memorandum-to-sp-bilaspur-bilaspur-news-sml3408867146","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां रुकमणी कुंड सेवा समिति ने एसपी बिलासपुर को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां रुकमणी कुंड सेवा समिति ने एसपी बिलासपुर को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। मां रुकमणी कुंड सेवा समिति के अध्यक्ष अभिषेक चंदेल की अगुवाई में एक प्रतिनिधिमंडल ने वीरवार को पुलिस अधीक्षक दिवाकर शर्मा से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने एसपी बिलासपुर को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि रुक्मणी कुंड एक बहुत ही प्राचीन और ऐतिहासिक कुंड है। लेकिन कोरोना काल में यहां की हिफ ाजत और भी जरूरी हो गई है। क्योंकि इस कुंड का पानी आईपीएच विभाग द्वारा करीब 15 से 16 पंचायतों को जाता है।
चंदेल ने कहा कि कई लोग अनभिज्ञता या चोरी छुपे यहां पर नहाने के लिए आते हैं। जो कि एक जोखिम भरा कार्य है। उन्होंने कहा कि इस कुंड का पानी करीब 15 से 16 पंचायतों के लोग पीते है। कोविड-19 के समय में यदि कोई कोरोना पॉजिटिव इसमें नहा कर चला जाता है तो बहुत बड़ा नुकसान बिलासपुर जिला को हो सकता है। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी रुकमणी कुंड सेवा समिति के आग्रह पर पुलिस प्रशासन द्वारा एक पुलिस की जवान की नियुक्ति की गई थी। जिन्होंने करीब डेढ़ महीने यहां पर अपनी डयूटी दी। काफ ी दिनों तक यह जवान वहां पर रहा और बाद में उसे बुला लिया गया।
उन्होंने कहा कि यह स्थान एक प्राचीन और रमणीक स्थान है। इसलिए यहां पर कई प्रकार के असामाजिक तत्व शराबी आदि भी माहौल को खराब करने के लिए पहुंच जाते हैं। उन्होंने पुलिस अधीक्षक दिवाकर शर्मा से मांग की है कि वे यहां पर कोरोना काल तक कम से कम पुलिस जवान की नियुक्ति करें। वही मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी बिलासपुर ने डीएसपी घुमारवीं को आवश्यक कार्यवाही के लिए प्रेषित कर दिया है।