फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Rs 93 crore will be spent on the city's sewerage treatment plant: Dharmani

शहर के सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट पर खर्च होंगे 93 करोड़ : धर्माणी

Mon, 16 Sep 2024 11:23 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
Rs 93 crore will be spent on the city's sewerage treatment plant: Dharmani
- डेढ़ करोड़ से होगा क्षेत्रीय अस्पताल के कैंटीन ब्लॉक का निर्माण
विज्ञापन

- बिलासपुर में पर्यटन गतिविधियों की अपार संभावनाएं
-जल्द ही कोलडैम, गोबिंद सागर झील में वॉटर स्पोटर्स गतिविधि को मिलेगा बढ़ावा

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। बिलासपुर शहर के सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट पर 93 करोड़ रुपये व्यय किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त नर्सिंग ट्रेनिंग स्कूल पर 10 करोड़ से अधिक की राशि व्यय की जा रही है। क्षेत्रीय अस्पताल के कैंटीन ब्लॉक के निर्माण में 1.50 करोड़ रुपये खर्च होंगे। गुरुद्वारा के समीप पार्किंग पर 5 करोड़ से अधिक की राशि व्यय होगी।
तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने बिलासपुर दौरे के दौरान यह जानकारी दी। कहा कि उपनिदेशक कृषि विभाग के कार्यालय पर भी 5 करोड़ 18 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। उनके विभाग के अंतर्गत एशियन डेवलपमेंट बैंक की सहायता से बिलासपुर में 4.46 करोड़ रुपये की लागत से बन रही सिटी लाइवलीहुड सेंटर का कार्य प्रगति पर है। बिलासपुर में ही मॉडल कॅरिअर सेंटर भी बनाया जा रहा है। कहा कि बिलासपुर में पर्यटन गतिविधियों की अपार संभावनाएं हैं। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए जिले में समिति का गठन किया गया है। पर्यटन गतिविधियों को संचालित करने के लिए कुछ प्रतिशत पैसा समिति के पास जाएगा, इसका इस्तेमाल जिले की विभिन्न परियोजनाओं पर किया जाएगा। कहा कि जल्द ही कोलडैम, गोबिंद सागर झील में वॉटर स्पोटर्स गतिविधि को बढ़ावा मिलेगा। यहां पर क्रूज, मोटर बोट्स, शिकारे इत्यादि चलाए जाएंगे। इससे इस क्षेत्र के लोगों को रोजगार में मिलेगा, लोगों की आमदनी भी बढ़ेगी। कहा कि उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए सभी संभावनाओं को तलाश रहे हैं।
विज्ञापन

बताया कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश की आर्थिक स्थिति को सुधारने की दिशा में प्रयासरत है। कहा कि पिछले वर्ष प्रदेश सरकार ने ठेकों की नीलामी पर 450 करोड रुपये अर्जित किए थे। वेट के माध्यम से 2200 करोड़ रुपये अर्जित किए गए। इन अर्जित किए गए पैसों से प्रदेश के आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है। प्रदेश सरकार क्वालिटी एजुकेशन,स्वास्थ्य के क्षेत्र में गुणवत्ता पर फोकस कर रही है। प्रदेश में क्वालिटी एजुकेशन को बढ़ावा देने के लिए कम छात्रों की संख्या वाले स्कूलों को मर्ज किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त स्वास्थ्य के क्षेत्र में हर विधानसभा क्षेत्र में आदर्श स्वास्थ्य संस्थान बनाए जा रहे हैं, जहां कम से कम 5 से 6 विशेषज्ञ डॉक्टर तैनात किए जा रहे हैं। क्षेत्रीय अस्पताल में भी स्पेशलिस्ट डॉक्टर की तैनाती कर दी गई है। खाली पदों को भी जल्द ही भरा जाएगा, ताकि जिला वासियों को स्वास्थ्य सुविधाओं का भरपूर लाभ मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed