फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Rs 5.86 crore spent on skill development of youth in Bilaspur district: Dharmani

जिला बिलासपुर में युवाओं के कौशल विकास पर 5.86 करोड़ रुपये व्यय : धर्माणी

Mon, 09 Dec 2024 11:07 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Mon, 09 Dec 2024 11:07 PM IST
विज्ञापन
Rs 5.86 crore spent on skill development of youth in Bilaspur district: Dharmani
-18 अभ्यर्थियों को औद्योगिक क्षेत्र में काम करने के लिए किया तैयार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने बताया कि बीते दो वर्ष में जिले में कौशल विकास भत्ता योजना के तहत 11,186 युवाओं को 5.86 करोड़ रुपये बांटे गए हैं। योजना के अंतर्गत युवाओं को विभिन्न कौशल प्रशिक्षण दिए गए, जिससे उन्हें उद्योगों और क्षेत्रीय बाजारों में रोजगार के बेहतर अवसर मिले।

सरकार का यह प्रयास युवाओं की कार्यकुशलता बढ़ाने और रोजगार की संभावनाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में है। इसके अलावा, बेरोजगारी भत्ता योजना के तहत 3,125 युवाओं को 3.17 करोड़ रुपये बांटे गए। योजना उन युवाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करती है जो रोजगार की तलाश में हैं। औद्योगिक कौशल विकास योजना के तहत 18 अभ्यर्थियों को 1.52 लाख रुपये बांटे गए हैं। जिससे उन्हें औद्योगिक क्षेत्र में काम करने के लिए तैयार किया गया। प्रदेश सरकार ने जिले में 100 से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां और हजारों को निजी क्षेत्र में रोजगार प्रदान किया है। मंत्री ने बताया कि सरकार का यह कदम राज्य के आर्थिक और औद्योगिक विकास में भी सहायक सिद्ध हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed