{"_id":"6aa83edf09d09fc59c0800c1","slug":"rs-43000-stolen-from-attendants-bags-at-aiims-two-arrested-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-167754-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: एम्स में तीमारदारों के बैग से 43 हजार रुपये उड़ाए, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: एम्स में तीमारदारों के बैग से 43 हजार रुपये उड़ाए, दो गिरफ्तार
विज्ञापन
ए-ब्लॉक में रात तीन बजे चोरी की सूचना पर पुलिस ने दबोचे आरोपी, मोबाइल भी बरामद
एक आरोपी दो दिन पहले ही मोटरसाइकिल चोरी के मामले में जेल से जमानत पर आया था बाहर
पुलिस पिछले मामले में मिली जमानत रद्द करवाने के लिए कोर्ट में देगी अर्जी
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। एम्स कोठीपुरा के ए-ब्लॉक में मरीजों के तीमारदारों के पैसे और सामान पर हाथ साफ करने वाले दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया बैग बरामद हुआ है। तलाशी लेने पर बैग से 43,340 रुपये नकद और एक मोबाइल फोन मिला है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ थाना सदर में चोरी समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार 14 सितंबर को सुबह करीब तीन बजे एम्स ए-ब्लॉक, कोठीपुरा में मरीजों के तीमारदारों के पैसे और सामान चोरी होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई शुरू की और दो युवकों को चोरी किए गए बैग सहित काबू कर लिया। आरोपियों की पहचान शिवम पुत्र संजय कुमार निवासी लगमनवी, तहसील भोरंज, हमीरपुर और साहिल खान पुत्र आविद मोहम्मद निवासी जाहु, तहसील भोरंज हमीरपुर के रूप में हुई है। बैग की तलाशी में 43,340 रुपये नकद और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। पुलिस ने इस संबंध में थाना सदर में एफआईआर दर्ज की है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी साहिल खान के खिलाफ थाना भराड़ी में मोटरसाइकिल चोरी का मामला पहले से दर्ज है। इस मामले में 30 अगस्त को एफआईआर दर्ज की गई थी। एसपी अभिषेक धीमान ने बताया कि साहिल खान दो दिन पहले ही कोर्ट से जमानत मिलने के बाद जबली जेल से बाहर आया था। एसपी ने बताया कि अब पुलिस पिछले मामले में आरोपी को मिली जमानत को रद्द करवाने के लिए अदालत में प्रतिनिधित्व देगी। पुलिस कोर्ट से उसकी जमानत रद्द करने का आग्रह करेगी। वहीं, एम्स में हुई चोरी के मामले में दोनों आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाया जा रहा है कि उन्होंने इससे पहले भी ऐसी वारदातों को अंजाम दिया है या नहीं।