फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   route permit for private buses

Bilaspur News: स्टेज कैरिज बस रूटों के लिए आवेदन की तिथि बढ़ी, अब 19 तक मौका

Tue, 10 Feb 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Feb 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
route permit for private buses
अब तक 15 आवेदन प्राप्त, निजी क्षेत्र में बढ़ेगी परिवहन सुविधा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश परिवहन विभाग की ओर से बिलासपुर जिले के 19 स्टेज कैरिज बस रूटों को निजी क्षेत्र के लिए खोले जाने के बाद अब इन रूटों पर बस संचालन के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 19 फरवरी कर दी गई है।

जानकारी देते हुए क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) बिलासपुर राजेश कौशल ने बताया कि अब तक इन रूटों के लिए 15 ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। इच्छुक हिमाचली आवेदक 18 से 42 सीटर बसों के परमिट के लिए निर्धारित तिथि तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आरटीओ ने बताया कि यदि किसी रूट के लिए एक से अधिक आवेदन आते हैं, तो परमिट का चयन ड्राॅ ऑफ लॉट्स के माध्यम से किया जाएगा। परमिट आवंटन के बाद संबंधित रूट पर एचआरटीसी का संचालन पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा और निजी बसों का संचालन शुरू होगा। उन्होंने कहा कि निजी क्षेत्र के प्रवेश से जिले के ग्रामीण व दूरदराज क्षेत्रों में परिवहन सुविधाएं सुदृढ़ होंगी। साथ ही स्थानीय युवाओं को स्वरोजगार के अवसर भी मिलेंगे। सभी रूटों की समयसारिणी आगामी दिनों में संबंधित आरटीओ कार्यालय की ओर से जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed