फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   roshanlal win pare of faire award in nalwari.

स्योला के रोशनलाल के नाम रहा पेयर ऑफ फेयर का खिताब

Mon, 20 Mar 2017 11:13 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर। Updated Mon, 20 Mar 2017 11:13 PM IST
विज्ञापन
roshanlal win pare of faire award in nalwari.
nalwari fair - फोटो : अमर उजाला

राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेले के तीसरे दिन ऐतिहासिक लुहणू मैदान में पशुपालन विभाग के पशु मेले का समापन हो गया। समापन अवसर पर उपायुक्त ने पशुओं के विजेता पालकों को इनाम देकर सम्मानित किया। उन्होंने पशुपालकों को संबोधित करते हुए कहा कि पशुपालक विशेषज्ञ अच्छी नस्ल के पशुओं को पालें। उन्होंने कहा कि पशुपालकों को पशु स्वास्थ्य के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए पशु औषद्यालय खोले गए हैं।

विज्ञापन


उन्होंने पशु पालन को बढ़ावा देते हुए कहा कि इससे जहां लोगों को स्वरोजगार मिलता है, वहीं आर्थिक रूप से भी मजबूत होते हैं। उन्होंने कहा कि आवारा पशुओं से निजात पाने के लिए गौशालाओं का निर्माण किया जा रहा है।
विज्ञापन


मेले में हरियाणा के मिल्क टीथ में भंडारु राम जुखाला प्रथम, दौलत राम जुखाला द्वितीय और जगदीश धूणी पंजैल, भंडारी दीन बनौला संयुक्त रूप में तीसरे स्थान पर रहे। इसी प्रकार पक्के खीरे बैलों के वर्ग में चमलोग के सुशील कुमार प्रथम, गांव रीधी के पुनुराम और करोट के श्यामलाल संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो दांत बैल वर्ग में आसाम झाड़ी के तुलसी राम प्रथम और चार दांत में स्योला के रोशनलाल ने पहला स्थान हासिल किया जबकि फुल माउथ में मार्कंडेय के सुभाष चंद प्रथम, आसाम झाड़ी के सुखराम द्वितीय और स्योला के गोपाल दास तीसरे स्थान पर रहे। थरेड़ के कुलवंत और ओल के छोटाराम को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। जबकि पेयर ऑफ फेयर में स्योला के रोशन लाल प्रथम स्थान पर रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed