फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Rohit Sharma of Bhatwara became Captain in the Army Medical Corps

Bilaspur News: भटवाड़ा के रोहित शर्मा आर्मी मेडिकल कॉर्प्स में कैप्टन बने

Fri, 21 Nov 2025 11:53 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Fri, 21 Nov 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Rohit Sharma of Bhatwara became Captain in the Army Medical Corps
भटवाड़ा के रोहित शर्मा।
-एसएस कमीशन परीक्षा में सफलता से बढ़ा हिमाचल का मान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। घुमारवीं उपमंडल के भटवाड़ा गांव के युवा रोहित शर्मा अक्तूबर 2025 में आयोजित एसएससी की परीक्षा में सफल होकर आर्मी मेडिकल कॉर्प्स में कैप्टन के पद पर चयनित हुए हैं।

उनका यह चयन बरेली, उत्तर प्रदेश में आयोजित इंटरव्यू और मेडिकल प्रक्रिया के बाद पक्का हुआ। रोहित अमीचंद शर्मा एवं राजो देवी के पुत्र हैं। डॉ. रोहित शर्मा बचपन से ही सेना में अधिकारी बनने का सपना देखते आए हैं। कड़ी मेहनत और दृढ़ इच्छा शक्ति के बल पर उन्होंने यह मुकाम हासिल किया। एसएस कमीशन की परीक्षा देश की सबसे प्रतिष्ठित और चुनौती पूर्ण सैन्य परीक्षाओं में से एक मानी जाती है। इसके माध्यम से योग्य डॉक्टरों को आर्मी मेडिकल कॉर्प्स में शामिल किया जाता है, जहां वे सैनिकों और अधिकारियों की चिकित्सकीय सेवाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। पंचायत प्रतिनिधियों ने भी डॉक्टर शर्मा को बधाई दी और कहा कि उनका चयन क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। डॉ. रोहित शर्मा जल्द ही सेना में कैप्टन के पद पर अपनी जिम्मेदारियां संभालेंगे। क्षेत्रवासी उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed