{"_id":"6612895640469abb760aebbb","slug":"rohini-stood-first-in-baby-show-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-115592-2024-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: बेबी शो में रोहनी रही प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: बेबी शो में रोहनी रही प्रथम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-राज्यस्तरीय ग्रीष्मोत्सव घुमारवीं में बेबी शो आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। राज्यस्तरीय ग्रीष्मोत्सव घुमारवीं में बेबी शो का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एसडीएम घुमारवीं गौरव चौधरी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
मिनर्वा संस्थान के माइंड गार्डन स्मार्ट स्कूल के सौजन्य से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बेबी शो में विजेता और उपविजेता रहे बच्चों को मिनर्वा संस्थान की ओर से उपहार दिए गए। इस मौके पर मिनर्वा स्कूल के प्रधानाचार्य प्रवेश चंदेल और राकेश चंदेल उपस्थित रहे। बेबी शो में 1 से 2 साल के बच्चों की प्रतियोगिता में रोहनी ने पहला, नैंसी ने दूसरा, आर्शिव और आदरिक ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 2 से 3 साल के बच्चों की प्रतियोगिता में क्रशव और रुद्रांश ने पहला, क्रीधा ने दूसरा, श्रीजा ने तीसरा स्थान ने प्राप्त किया। वहीं 3 से 4 साल के बच्चों में वेदिका ने पहला, अनीश ने दूसरा और मांशवी ने तीसरा स्थान हासिल किया। इससे पहले बच्चों की सेहत का प्रदर्शन किया गया। प्रतिभागी बच्चों की आंगनबाड़ी सुपरवाइजर एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने वजन और लंबाई नापी। बच्चों ने फैंसी ड्रेस शो में भाग लेकर अपनी प्रतिभा दिखाई। मुख्य अतिथि ने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ता है और उनका प्रतिभा विकसित होती है। प्रधानाचार्य प्रवेश चंदेल ने भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया।