{"_id":"6176e61b7fbe844eeb6805d4","slug":"road-without-noc-complaint-to-department-bilaspur-news-sml3883613181","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना एनओसी सड़क निकालने का आरोप, वन विभाग से शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना एनओसी सड़क निकालने का आरोप, वन विभाग से शिकायत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। सदर विस क्षेत्र की हरनोड़ा पंचायत के दयोला छांब गांव में दो साल पहले श्मशानघाट के लिए सड़क निकाली गई है। इस पर विवाद पैदा खड़ा हो गया है। अज्ञात व्यक्ति ने वन विभाग से इसकी शिकायत की है। शिकायत में आरोप लगाया है कि वन विभाग की बिना एनओसी के ही देवला छांब गांव के लिए सड़क निकाल दी गई है। इसके लिए पेड़ों का कटान भी हुआ है। ग्राम पंचायत पर आरोप लगाया गया है।
जिस भूमि से यह मार्ग निकला है वह वन विभाग की है। करीब 300 मीटर तक निकाली जा रही सड़क में पेड़ों का कटान भी हुआ है। वन विभाग ने शिकायत मिलने के बाद एक टीम गठित करके रिपोर्ट संबंधित क्षेत्र के गार्ड से मांगी है। आरोपों के अनुसार उक्त क्षेत्र में लगभग दो माह तक यह कार्य चलता रहा। स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत जिला प्रशासन को भी दी लेकिन कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई। अब वन विभाग ने टीम गठित करके मौके पर निरीक्षण करने के आदेश दिए हैं।
डीएफओ बिलासपुर अवनी भूषण राय ने बताया कि संबंधित बीट के फॉरेस्ट गार्ड को मौके पर भेजा गया है। उक्त क्षेत्र में सरकारी भूमि से कितने पेड़ काटे गए हैं और उक्त भूमि किसके अधीन आती है इसकी रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट आने के बाद ही विभाग इस संदर्भ में कार्रवाई अमल में लाएगा। हरनोड़ा पंचायत के प्रधान देशराज ने कहा कि इस रास्ते पर पंचायत की तरफ से एक भी रुपया खर्च नहीं किया गया है। सिद्ध मंदिर से श्मशानघाट तक जो सड़क निकाली गई है वह ब्लॉक द्वारा निकाली गई है। इसका निर्माण एनटीपीसी की जमीन पर हुआ है और पैसा एनटीपीसी ने खर्च किया है। इसे दो साल पहले बनाया गया है। पंचायत ने इसे पक्का करने की मजूरी ली है। लेकिन इसका निर्माण किसने किया इसकी कोई जानकारी नहीं है।