फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   road repair not yetroad repair not yet

Bilaspur News: दो विभागों में फंसी आठ किलोमीटर सड़क की मरम्मत

Thu, 04 Jul 2024 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jul 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
road repair not yetroad repair not yet
लगातार हादसों के बावजूद प्रशासन, जनप्रतिनिधि नहीं ले रहे सुध
विज्ञापन

-एनएचएआई ने लोक निर्माण विभाग को 2022 में सौंपी है सड़क
-लोक निर्माण विभाग ने मरम्मत के लिए भेजा है 5.70 करोड़ का प्राक्कलन

संवाद न्यूज एजेंसी
जुखाला (बिलासपुर)। ब्रह्मपुखर-कंदरौर सड़क का करीब आठ किलोमीटर के हिस्से की मरम्मत दो विभागों के बीच में फंस कर रह गई है। सड़क की हालत खस्ता होने के कारण लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं, लेकिन कोई भी सड़क की सुध लेने को तैयार नहीं है।
विभागों की आपसी लड़ाई के कारण सड़क खस्ताहालत हो गई है। जगह-जगह पानी की निकास नालियां बंद हैं। इस कारण सारा पानी घरों में घुस रहा है। इससे बरसात में कई घरों को खतरा मंडरा रहा है। घ्याणा पुल की रेलिंग कई सालों से टूटी हुई है। 28 अप्रैल 2024 को हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस घ्याणा पुल से नीचे गिरी थी। इसमें आठ लोग घायल हो गए थे। जुखाला के पास सड़क तालाब में बदल चुकी है। यह सड़क शिमला-मटौर फोरलेन के कारण 2016 में एनएचएआई के अधीन आ गई थी। 23 सितंबर 2022 को एनएचएआई ने इसे लोक निर्माण विभाग मंडल-1 को वन टाइम इंप्रूवमेंट योजना के तहत सौंप दिया था और करीब 15 करोड़ रुपये भी स्वीकृत किए थे। लोक निर्माण विभाग मंडल-1 ने सदर विधानसभा क्षेत्र के तहत सड़क पर ही सारा पैसा खर्च कर दिया। बाकी का बचा करीब आठ किलोमीटर का हिस्सा यह कहकर छोड़ दिया कि यह सड़क श्री नयनादेवी विधानसभा क्षेत्र में आती है। अब यह सड़क दो विभागों की लड़ाई में फंस गई है। विभागों की लड़ाई का खामियाजा आम लोगों को सहना पड़ रहा है। पिछले करीब दो सालों से इस सड़क का कोई भी मालिक नहीं है। हैरानी की बात है कि सड़क पर हादसे होने के बाद भी प्रशासन और जनप्रतिनिधि खामोश हैं। इस सड़क को लोक निर्माण मंडल-2 ने ठीक करने के लिए करीब 5.70 करोड़ प्राक्कलन एनएचएआई को भेजा था जिसे अभी तक स्वीकृत नहीं मिली है। इस कारण लोक निर्माण विभाग मंडल-2 इसे अधिकृत नहीं कर रहा है।
विज्ञापन


कोट
ब्रह्मपुखर-कंदरौर सड़क हमारे अधीन नहीं है। इस सड़क के करीब आठ किलोमीटर हिस्से की मरम्मत के लिए 5.70 करोड़ रुपये का प्राक्कलन एनएचएआई को भेजा था, जिसे स्वीकार नहीं किया गया है। बिना फंड के हम इसे अधिकृत नहीं कर सकते। -रंजन गुप्ता, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग मंडल-2
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
ब्रह्मपुखर-कंदरौर सड़क को लोक निर्माण विभाग को दे दिया गया है। अब यह सड़क हमारे अधीन नहीं है।

अभय कुमार, कनिष्ठ अभियंता, एनएचएआई

कोट
इस सड़क की स्थिति का पता कर आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

-आबिद हुसैन सादिक, उपायुक्त, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed