Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Road in bad condition at Sangasvi; risk of accidents due to potholes and waterlogging.

Bilaspur News: संगासवीं में सड़क बदहाल, गड्ढों और जलभराव से हादसों का खतरा

Thu, 25 Jun 2026 11:42 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Thu, 25 Jun 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Road in bad condition at Sangasvi; risk of accidents due to potholes and waterlogging.
बरठीं–शाहतलाई खस्ताहाल सड़क। संवाद
शाहतलाई मुख्य मार्ग की खस्ता हालत पर लोगों में रोष
विज्ञापन

विभाग का कहना, कुछ लोग डाल रहे बाधा, जल्द होगा समाधान
संवाद न्यूज़ एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। बरठीं–शाहतलाई मुख्य सड़क पर स्थित संगासवीं कस्बे में सड़क की बदहाल स्थिति स्थानीय लोगों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन गई है। वर्षों से मरम्मत की राह देख रही यह सड़क अब गहरे गड्ढों, कीचड़ और जलभराव से भरी हुई है। हल्की बारिश के बाद ही सड़क तालाब का रूप ले लेती है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क के बीच बने गहरे गड्ढों में पानी भरा रहता है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। क्षेत्र की प्रमुख सड़क होने के कारण यहां से प्रतिदिन सैकड़ों छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं, लेकिन सड़क की हालत दिन-प्रतिदिन खराब होती जा रही है। दुपहिया वाहन चालकों के लिए यह मार्ग सबसे अधिक जोखिम भरा साबित हो रहा है और कई लोग गड्ढों में फंसकर चोटिल भी हो चुके हैं। बारिश के दौरान हालात और भी गंभीर हो जाते हैं। तेज रफ्तार से गुजरने वाले वाहनों के पहियों से कीचड़ और गंदा पानी राहगीरों, स्कूली बच्चों और दोपहिया चालकों पर उछलता है। इससे लोगों को असुविधा के साथ-साथ दुर्घटना का भी खतरा बना रहता है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायतें करने के बावजूद विभाग द्वारा समस्या के समाधान के लिए कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की बदहाली अब केवल असुविधा तक सीमित नहीं रही, बल्कि यह लोगों की सुरक्षा और स्वास्थ्य के लिए भी खतरा बन चुकी है। सड़क पर जमा पानी से मच्छरों और गंदगी का प्रकोप बढ़ रहा है, जिससे बीमारियों की आशंका भी बनी हुई है। वहीं स्कूल जाने वाले बच्चों को रोजाना कीचड़ और जलभराव से होकर गुजरना पड़ता है। स्थानीय दुकानदारों ने भी विभागीय उदासीनता पर नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि बारिश के दौरान सड़क पर फैले कीचड़ और पानी के कारण ग्राहक दुकानों तक पहुंचने से कतराते हैं, जिससे उनके कारोबार पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। क्षेत्रवासियों ने लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि सड़क के गड्ढों को तुरंत भरा जाए, सड़क की मरम्मत करवाई जाए और जल निकासी की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, लोक निर्माण विभाग के एसडीओ सचिन नड्डा ने बताया कि संगासवीं क्षेत्र में नाली निर्माण के कार्य में कुछ स्थानीय लोगों की ओर से बाधा उत्पन्न की जा रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही निशानदेही करवाई जाएगी, जिसके बाद नाली निर्माण और संबंधित कार्यों को शुरू कर समस्या के स्थायी समाधान का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed