फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   rime

मलारी बहुउद्देशीय सहकारी सभा समिति के चुनाव में हुई नियमों की अनदेखी

Tue, 28 Jan 2020 10:18 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
rime
बरठीं(बिलासपुर)। पिछले कुछ दिनों से दी मलारी बहुउद्देशीय सहकारी सभा समिति में चल रहा चुनाव संबंधी विवाद जांच पड़ताल के बाद थम गया है। बंद कमरे में नियमों को ताक पर रख कर करवाए गए इन चुनाव में बड़े पैमाने पर धांधली सामने आने के बाद जांच अधिकारी ने उप पंजीयक सहकारी सभाएं केंद्रीय मंडल मंडी को अपनी रिपोर्ट भेज दी है, जहां से आगामी कार्रवाई अमल में लाई जानी बाकी है।
विज्ञापन

बरठीं में सहकारी सभा के शेयर होल्डरों और शिकायत कर्ता कैप्टन प्रीतम सिंह चंदेल, कुलदीप शर्मा, सुरेश सेन, राजकुमार महाजन, राजेंद्र सेन, कर्म सिंह सेन, बलबीर सिंह सेन, बनारसी दास अत्री, रतन चंद सहित अन्य लोगों ने जांच के बाद निर्णय की प्रति दिखाते हुए कहा कि सचिव की ओर से बड़े पैमाने में सहकारी सभा में घोटाले को छिपाने के उद्देश्य से बंद कमरे में चुनाव करवाए गए थे। उन्होंने बताया कि इसकी शिकायत उन्होंने सहायक पंजीयक बिलासपुर को की थी जिसकी जांच में पाया गया कि सचिव की ओर से चुनाव अनुमोदित कार्यक्रम अनुसार नहीं करवाए गए और न ही इसकी सूचना किसी को दी गई। जांच में यह भी पाया गया कि जिस सभा के पंद्रह सौ से ज्यादा सदस्य हों उसकी सूचना समाचार पत्र के माध्यम से भी दी जानी थी। ऐसा नहीं किया गया और न तो कहीं नोटिस लगाया गया। मिलीभगत से नौ बार्डों में से सात सदस्य यथावत रखे गए। जबकि दो नए सदस्य मनोनीत कर लिए गए।
विज्ञापन

जिला अंकेक्षण अधिकारी की ओर से की गई जांच में यह खुलासा किया गया है कि चुनाव प्रक्रिया में नियमों में दिए गए प्रावधानों के अनुसार सभा सदस्यों को सही ढंग से सूचना न देकर नियमों की अनदेखी की गई है। चुनाव संवैधानिक प्रक्रिया से नहीं करवाए गए जिसकी रिपोर्ट उन्होंने उप पंजीयक मंडी को प्रेषित कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत कर्ताओं ने जांच पर संतोष जाहिर करते हुए विभाग से मांग की है कि उक्त कमेटी को भंग कर जल्दी से चुनाव संबंधी अधिसूचना जारी की जाए ताकि सभा के 1800 सदस्य उसमें भाग ले सकें। उन्होंने विभाग से पिछले दस वर्षों का ऑडिट किसी बाहरी एजेंसी से करवाए जाने की मांग भी की है ताकि सभा में किए गए घोटालों का पर्दाफाश हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed