फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Revenue Lok Adalats will be held today and tomorrow in Sadar sub-division

Bilaspur News: सदर उपमंडल में आज और कल आयोजित होंगी राजस्व लोक अदालतें

Thu, 30 Nov 2023 04:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Nov 2023 04:54 PM IST
विज्ञापन
Revenue Lok Adalats will be held today and tomorrow in Sadar sub-division
- इंतकाल और तकसीम के लंबित मामलों का किया जाएगा निपटारा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजस्व विभाग बिलासपुर की ओर से शुक्रवार और शनिवार को राजस्व लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। इसमें लोगों के इंतकाल और तकसीम के लंबित पड़े मामलों का निपटारा किया जाएगा।

तहसीलदार नरेश कुमार पटियाल ने बताया कि दो दिनों में चार अलग-अलग स्थानों पर इसका आयोजन किया जाएगा। शुक्रवार को लखनपुर और स्योहला में इसका आयोजन किया जाएगा। लखनपुर में वह स्वयं मौजूद रहेंगे, जबकि स्योहला में नायब तहसीलदार सुभाष सेवाएं देंगे। शनिवार को चांदपुर और पंजगाईं (लघट) में राजस्व लोक अदालत लगेगी। चांदपुर में वह स्वयं और पंजगाईं (लघट) में नायब तहसीलदार सुभाष मौजूद रहेंगे। उन्होंने बताया कि जिन भी लोगों के मामले लंबित पड़े हुए हैं उन्हें सूचना भेज दी गई है। साथ ही उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि मौके पर पहुंचकर अपने मामलों का निपटारा करवाएं। यह राजस्व लोक अदालत सुबह 10:00 बजे से शुरू होंगी और शाम 5:00 बजे तक चलेंगी। बता दें कि इससे पहले भी इन मामलों के निपटारे को लेकर अभियान चलाया गया था। इसमें पूरे प्रदेश में जिला बिलासपुर ने बेहतरीन कार्य किया था। अब एक बार फिर से लोगों के राजस्व मामले हल करने के लिए राजस्व विभाग की ओर से इसका आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed