फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Revenue department made caste, income and land related certificates of 13 people in Neelan

Bilaspur News: नीलां में राजस्व विभाग ने बनाए 13 लोगों के जाति, आय, भूमि संबंधी प्रमाण पत्र

Sat, 28 Jun 2025 11:15 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sat, 28 Jun 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
Revenue department made caste, income and land related certificates of 13 people in Neelan
-विशेष ग्राम सभा में स्वास्थ्य विभाग ने शिविर में की 31 लोगों का स्वास्थ्य जांचा
विज्ञापन

-कृषि, बागवानी, पशुपालन, मत्स्य विभाग ने भी लगाए शिविर

संवाद न्यूज एजेंसी
स्वारघाट(बिलासपुर)। ग्राम पंचायत टोबा सांगवां के अनुसूचित जनजाति बहुल गांव नीलां में शनिवार को धरती आबा जन भागीदारी अभियान के तहत एक विशेष ग्राम सभा हुई। यह आयोजन बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में 15 जून से 15 जुलाई तक चल रहे धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के अंतर्गत किया गया। ग्राम सभा में जिला और खंड स्तरीय अधिकारियों की मौजूदगी में विभिन्न विभागों द्वारा योजनाओं की जानकारी देने के साथ मौके पर ही लाभ भी प्रदान किया गया। स्वास्थ्य विभाग, कृषि, बागवानी, पशुपालन, मत्स्य, महिला एवं बाल विकास, उद्योग, खाद्य आपूर्ति, पंचायती राज और अनुसूचित जाति एवं जनजातीय विकास निगम सहित अन्य विभागों ने अपने शिविर लगाए। स्वास्थ्य शिविर में 31 लोगों की जांच की गई, जबकि राजस्व विभाग ने 13 लोगों के जाति, आय और भूमि संबंधी प्रमाण पत्र मौके पर तैयार किए। इसके अलावा ग्रामीणों के आधार कार्ड और आयुष्मान कार्ड भी बनाए गए। लोगों को प्रधानमंत्री जन धन योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, पीएम मातृ वंदना योजना, आयुष्मान भारत, मिशन इंद्रधनुष, पोषण वाटिका और पीएम विश्वकर्मा जैसी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान जिला योजना एवं जनजातीय विकास अधिकारी अनुज ठाकुर, खंड विकास अधिकारी विनय कुमार, नायब तहसीलदार स्वारघाट, पंचायत प्रधान कुलदीप सिंह, उप प्रधान मोहनलाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने बताया कि इस तरह के आयोजन से न केवल योजनाओं की जानकारी मिलती है, बल्कि उन्हें जमीनी स्तर पर लागू करने में भी मदद मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed