फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Retired primary teachers association will help senior citizens

Bilaspur News: वरिष्ठ नागरिकों को मदद करेगा सेवानिवृत प्राथमिक शिक्षक संघ

Mon, 06 Nov 2023 07:26 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Nov 2023 07:26 PM IST
विज्ञापन
Retired primary teachers association will help senior citizens
- संघ के पदाधिकारी और सदस्य पेंशन से देंगे एक प्रतिशत हिस्सा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। सेवानिवृत प्राथमिक शिक्षक संघ बिलासपुर ने समाज में आर्थिक रूप से कमजोर वरिष्ठ नागरिकों की सहायता करने के लिए पेंशन की एक प्रतिशत राशि खर्च करने का निर्णय लिया है।

संघ के प्रधान युगल किशोर गुप्ता बताया कि समाज में ऐसे बहुत से वरिष्ठ नागरिक हैं, जिन्हें न तो पेंशन की सुविधा है और न ही आय का कोई अन्य साधन हैं। इसके अभाव में उन्हें बहुत सी कठिनाइयों का सामना करना पडता है। संघ से जुड़े पदाधिकारी और सदस्य ऐसे वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण के लिए अपनी पेंशन की कुल राशि का एक प्रतिशत हिस्सा इन पर खर्च करेगा। उन्होंने कहा कि संगठन ने इसी संदर्भ में एक जनसंपर्क अभियान शुरू किया है। इसके तहत संगठन के जिला संयोजक लेखराम शर्मा की अगुवाई में घुमारवीं उपमंडल की ग्राम पंचायत कोठी में जनसंपर्क अभियान का श्री गणेश किया गया। इसमें स्थानीय पंचायत प्रधान नंदलाल ने अहम योगदान दिया। इस ग्राम पंचायत में संगठन ने तीन ऐसे वरिष्ठ नागरिकों की पहचान की है, जिन्हें आर्थिक सहायता की जरूरत है। इनमें से एक 80 वर्षीय महिला किरण देवी से संगठन के पदाधिकारी मिले भी है। इन सभी वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित भी किया जाएगा। इस दौरान संगठन ने गांव के सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने समाज सुधार के कार्यों पर भी मंथन किया। इस अवसर पर संघ के वरिष्ठ उप प्रधान विजय शर्मा, महासचिव धर्मपाल शर्मा, कोषाध्यक्ष दीनानाथ नड्डा और प्रेस सचिव रामजी ठाकुर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed