Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Retired employees to intensify their struggle for pensions and subsistence allowances

Bilaspur News: पेंशन और गुजारा भत्ते के लिए सेवानिवृत्त कर्मचारी तेज करेंगे संघर्ष

Fri, 27 Nov 2026 12:32 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Retired employees to intensify their struggle for pensions and subsistence allowances
मंदिर न्यास श्री नयना देवी जी सेवानिवृत्त कर्मचारी वेलफेयर एसोसिएशन ने बनाई संघर्ष की रणनीति
विज्ञापन

कहा- मांगों को लेकर मुख्यमंत्री से करेंगे मुलाकात

संवाद न्यूज एजेंसी
श्री नयना देवी जी (बिलासपुर)। मंदिर न्यास श्री नयना देवी जी से सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने लंबित पेंशन, गुजारा भत्ते और कर्मचारी कल्याण निधि से जुड़ी मांगों को लेकर संघर्ष तेज करने का निर्णय लिया है। सेवानिवृत्त कर्मचारी वेलफेयर एसोसिएशन ने स्पष्ट किया है कि मांगों का समाधान होने तक उनका संघर्ष जारी रहेगा। इसके तहत अगले सप्ताह एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल पूर्व मंत्री रामलाल ठाकुर से मुलाकात करेगा। वहीं, मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से भी दोबारा मिलने के लिए समय मांगा जाएगा।
इस संबंध में स्वारघाट में एसोसिएशन की बैठक मुख्य संरक्षक एवं सेवानिवृत्त प्रिंसिपल डॉ. नरोत्तम दत्त शर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में करीब 40 सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने भाग लिया। इस दौरान लंबे समय से लंबित पेंशन, गुजारा भत्ते और कर्मचारी कल्याण निधि से संबंधित समस्याओं पर चर्चा कर आगामी रणनीति तैयार की गई।
विज्ञापन

एसोसिएशन के अध्यक्ष रमन कुमार शर्मा और महासचिव महेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि मंदिर न्यास में वर्षों तक सेवाएं देने वाले कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के बाद अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। कर्मचारियों ने अपने जीवन के 30 से 40 वर्ष संस्थान को दिए हैं। ऐसे में सेवानिवृत्ति के बाद सम्मानजनक जीवनयापन के लिए आर्थिक सुरक्षा मिलना उनका अधिकार है। संगठन सभी सदस्यों के हितों की लड़ाई एकजुटता के साथ जारी रखेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में सितंबर 2026 में मुख्यमंत्री की ओर से एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल को दिए गए सकारात्मक आश्वासन के लिए आभार जताया गया। सदस्यों ने कहा कि मुख्यमंत्री के आश्वासन से कर्मचारियों में उम्मीद जगी है, लेकिन अब इन मांगों को धरातल पर लागू करने की जरूरत है। प्रतिनिधिमंडल दोबारा मुख्यमंत्री से मिलकर लंबित समस्याओं को उठाएगा, ताकि उनका जल्द समाधान हो सके।
बैठक में विशेष आमंत्रित अतिथि के रूप में राज्य संयुक्त मोर्चा पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन के उपप्रधान अश्वनी कुमार शर्मा, राज्य पेंशन संयुक्त मोर्चा के अतिरिक्त सचिव एवं वरिष्ठ उपप्रधान लेखराम कौंडल और एसोसिएशन के सलाहकार वीरी सिंह कैंथ मौजूद रहे। उन्होंने सेवानिवृत्त कर्मचारियों की मांगों को जायज बताते हुए उनके संघर्ष को समर्थन दिया। वक्ताओं ने कहा कि लंबे समय तक सेवाएं देने वाले कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के बाद आर्थिक सुरक्षा मिलनी चाहिए। इसके लिए सभी सदस्यों को एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद करनी होगी।
इस दौरान राज्य प्रेस सचिव पेंशनर संयुक्त मोर्चा एवं नम्होल निवासी इंजीनियर लेखराम कौंडल के योगदान की सराहना की गई। राज्य संयुक्त मोर्चा पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष आत्माराम शर्मा का भी विशेष आभार जताया गया, जिनकी अध्यक्षता में कर्मचारियों का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से मिला था।

बैठक में वरिष्ठ उपप्रधान सदाराम शर्मा, कोषाध्यक्ष एवं सेवानिवृत्त प्रिंसिपल कमल सिंह चंदेल, संयुक्त सचिव एवं सेवानिवृत्त लेक्चरर वीरेंद्र सिंह पठानिया सहित बचन लाल ठाकुर, हेमराज शर्मा, रत्नेश वर झा और अन्य पदाधिकारियों ने भी विचार रखे। अंत में सभी सदस्यों ने संगठन की एकजुटता मजबूत करने और शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांगें सरकार के समक्ष उठाते रहने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed