फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Retired employees seek subsistence allowance and demand a welfare fund.

Bilaspur News: सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने मांगा गुजारा भत्ता, कल्याण निधि की उठाई मांग

Fri, 04 Sep 2026 12:24 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Retired employees seek subsistence allowance and demand a welfare fund.
स्वारघाट में एसडीएम से मिलने पहुंचे सेवानिवृत्त मंदिर न्यास कर्मचारी। स्रोत: जागरूक पाठक
एसडीएम से मिले श्री नयना देवी जी मंदिर के सेवानिवृत्त कर्मचारी
विज्ञापन

अक्तूबर के दूसरे सप्ताह तक सकारात्मक पहल का मिला आश्वासन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। श्री नयना देवी जी मंदिर न्यास के सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ ने मंगलवार को अपनी लंबित मांगों को लेकर मंदिर न्यास के अध्यक्ष एवं एसडीएम श्री नयना देवी जी धर्मपाल चौधरी से मुलाकात की। कर्मचारियों ने सेवानिवृत्ति के बाद सम्मानजनक जीवनयापन के लिए गुजारा भत्ता देने और कर्मचारी कल्याण निधि शुरू करने की मांग उठाई। इससे पहले स्वारघाट में सेवानिवृत्त कर्मचारियों की बैठक हुई। इसमें कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं और लंबित मांगों पर चर्चा की गई। इसके बाद संघ के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में सेवानिवृत्त कर्मचारी एसडीएम से मिलने पहुंचे। संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि कर्मचारियों ने मंदिर न्यास में 25 से 40 वर्ष तक सेवाएं दी हैं। सेवानिवृत्ति के बाद कई कर्मचारी आर्थिक कठिनाइयों से गुजर रहे हैं। ऐसे में उन्हें सम्मानजनक जीवन जीने के लिए गुजारा भत्ता दिया जाना जरूरी है। कर्मचारियों ने कल्याण निधि के माध्यम से उनके हितों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग भी रखी। एसडीएम धर्मपाल चौधरी ने कर्मचारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने कहा कि मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाएगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि अक्तूबर के दूसरे सप्ताह तक कर्मचारी कल्याण योजना और गुजारा भत्ता से जुड़े मामलों में आवश्यक स्तर पर सकारात्मक पहल के लिए प्रयास किए जाएंगे। संघ ने कुछ दिन पहले पूर्व मंत्री रामलाल ठाकुर के समक्ष भी अपनी मांगें रखी थीं। संघ के अनुसार, पूर्व मंत्री ने कर्मचारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और मांग के प्रति सकारात्मक प्रतिक्रिया दी। संघ अध्यक्ष रमन कुमार शर्मा ने कहा कि कर्मचारियों ने अपने जीवन के महत्वपूर्ण 25 से 40 वर्ष मंदिर न्यास की सेवा में लगाए हैं। इसलिए सेवानिवृत्ति के बाद सम्मानजनक जीवनयापन के लिए गुजारा भत्ता मिलना उनकी जायज मांग है। इस मौके पर महासचिव महेंद्र सिंह ठाकुर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सदा राम शर्मा, संयुक्त सचिव बीरेंद्र सिंह पठानिया, सेवानिवृत्त एसडीओ-सलाहकार प्रेम चंद शर्मा, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य कमल सिंह चंदेल सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

11 माह से लंबित है गुजारा भत्ते की मांग
संघ की ओर से कांग्रेस पार्टी के उपाध्यक्ष, वरिष्ठ नेता एवं विशेष आमंत्रित सदस्य बीरी सिंह बैंस ने पिछले 11 माह से लंबित गुजारा भत्ते की मांग को एसडीएम के समक्ष प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि मंदिर न्यास को वर्षों तक सेवाएं देने वाले सेवानिवृत्त कर्मचारियों के हितों को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। उन्होंने प्रशासन से मांग पर जल्द कार्रवाई का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed