फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Restoration of Mata Ratno historical temple in Shahtalai gains momentum

Bilaspur News: शाहतलाई में माता रत्नो ऐतिहासिक मंदिर के जीर्णोद्धार मिली गति

Fri, 27 Mar 2026 11:51 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Fri, 27 Mar 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Restoration of Mata Ratno historical temple in Shahtalai gains momentum
शाहतलाई में माता रत्नो ऐतिहासिक मंदिर के जीर्णोद्धार मिली गति
विज्ञापन

एनआरआई श्रद्धालु ने परिवार सहित दी 10 लाख की दान सेवा

संवाद न्यूज एजेंसी
शाहतलाई (बिलासपुर)। बाबा बालक नाथ मंदिर शाहतलाई स्थित माता रत्नो (लस्सी-रोटी) ऐतिहासिक मंदिर के जीर्णोद्धार व निर्माण कार्य को श्रद्धालुओं का भरपूर सहयोग मिल रहा है। देश-विदेश से भक्त मंदिर निर्माण के लिए खुलकर दान सेवा कर रहे हैं, जिससे कार्य को तेजी मिली है।


इंग्लैंड निवासी एनआरआई श्रद्धालु जसपाल भट्टी ने अपनी धर्मपत्नी के साथ मंदिर पहुंचकर छह लाख की दान राशि अर्पित की। यह राशि उन्होंने चैत्र मेले के दौरान सहायक मजिस्ट्रेट राजेंद्र कुमार, मंदिर प्रभारी एवं सहायक अभियंता विजयपाल ठाकुर को सौंपी। मंदिर प्रभारी विजयपाल ठाकुर ने बताया कि इससे पहले भी जसपाल भट्टी परिवार ने चार लाख की राशि बैंक के माध्यम से मंदिर निर्माण के लिए दी जा चुकी थी। इस प्रकार चैत्र मेला 2026 के दौरान परिवार द्वारा कुल 10 लाख की दान सेवा मंदिर न्यास को प्राप्त हुई है। बताया कि श्रद्धालु जसपाल भट्टी ने भविष्य में भी मंदिर निर्माण के लिए सहयोग जारी रखने का आश्वासन दिया है और अगली बार दर्शन के दौरान और अधिक सेवादान करने की बात कही है। चैत्र मेला 2025 में भी जसपाल भट्टी परिवार की ओर से मंदिर न्यास शाहतलाई को महिंद्रा बोलेरो पिकअप गाड़ी भेंट की गई थी, जिससे मंदिर के कार्यों में सुविधा मिली है। बाबा बालक नाथ मंदिर न्यास शाहतलाई की ओर से इस पुण्य कार्य के लिए जसपाल भट्टी परिवार को बाबा जी का प्रसाद एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मंदिर सुरक्षा प्रभारी महेंद्र सिंह ठाकुर, मंदिर सुपरवाइजर जगदेव भाटिया सहित अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed