Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Remains of a goat found at the Pind Daan site, villagers furious

Bilaspur News: पिंडदान स्थल पर मिले बकरे के अवशेष, ग्रामीणों में रोष

Sat, 14 Nov 2026 11:52 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Remains of a goat found at the Pind Daan site, villagers furious
दकड़ी पंचायत में पिंडदान स्थल के पास कुंड में फेंके बकरे के अवशेष। स्रोत: जागरूक पाठक - फोटो : 1
पानी के कुंड में फेंके अवशेष, मौके पर मिला चाकू और हवन सामग्री; जांच की मांग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। उपमंडल घुमारवीं की दकड़ी पंचायत के चुवाड़ी स्कूल के समीप स्थित धार्मिक महत्व के पिंडदान स्थल पर बकरे के अवशेष मिलने से ग्रामीणों में रोष है। आरोप है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने बकरे को काटकर उसके अवशेष पास स्थित पानी के कुंड में फेंक दिए। घटनास्थल पर चाकू, हवन सामग्री और अन्य संदिग्ध वस्तुएं भी मिलने की बात सामने आई है।
जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह गांव में एक व्यक्ति की मृत्यु के बाद परिजन दिवंगत आत्मा की शांति के लिए परंपरानुसार पिंडदान करने इस स्थल पर पहुंचे थे। यहां पहुंचने पर उन्होंने बकरे को काटे जाने के निशान और पानी के कुंड में उसके अवशेष पड़े देखे। यह नजारा देखकर परिजन सहम गए।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार घटनास्थल पर एक बड़ा चाकू भी गड़ा हुआ था। इसके अलावा आसपास हवन सामग्री और अन्य वस्तुएं बिखरी हुई थीं। इन परिस्थितियों को देखकर उन्हें किसी तांत्रिक क्रिया किए जाने की आशंका हुई। इसके बाद परिजन बिना पिंडदान की रस्म पूरी किए वहां से लौट गए और दूसरे स्थान पर जाकर धार्मिक संस्कार संपन्न किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की जानकारी गांव में फैलने के बाद ग्रामीणों में चर्चा शुरू हो गई। लोगों का कहना है कि पिंडदान स्थल धार्मिक आस्था से जुड़ा है और वहां इस तरह की गतिविधियां होना चिंताजनक है। ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच करवाकर दोषियों की पहचान करने और धार्मिक स्थल की मर्यादा बनाए रखने की मांग की है।

ग्राम पंचायत दकड़ी के प्रधान पवन जमवाल ने कहा कि मामला उनके ध्यान में आया है। धार्मिक आस्था से जुड़े स्थान पर इस तरह की घटना गंभीर है। मामले की जांच करवाई जाएगी और पता लगाया जाएगा कि इस घटना को किसने अंजाम दिया है। दोषी की पहचान होने पर उसके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed