{"_id":"6a2d54d0beb16e390a00bcc9","slug":"relief-from-rain-heatwave-halted-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-161693-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: बारिश से मिली राहत, तपिश पर लगा ब्रेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: बारिश से मिली राहत, तपिश पर लगा ब्रेक
Sat, 13 Jun 2026 11:30 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Sat, 13 Jun 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
बिलासपुर के झंडूता क्षेत्र में बारिश से सुहावना हुआ मौसम। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रात और दिनभर हुई वर्षा से तापमान में गिरावट
लोगों ने ली राहत की सांस, मक्की के लिए लाभकारी फसल
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। पिछले दो-तीन दिनों से भीषण गर्मी और उसम से जूझ रहे लोगों को शुक्रवार रात और शनिवार को हुई बारिश ने बड़ी राहत दी। शुक्रवार देर रात शुरू हुई वर्षा का सिलसिला शनिवार को भी रुक-रुक कर जारी रहा, जिससे जिले के तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई। मौसम के बदले मिजाज से जहां लोगों को तपती गर्मी से राहत मिली, वहीं वातावरण भी सुहावना हो गया।
बीते दिनों तेज धूप और बढ़ते तापमान के कारण दिन के समय लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो रहा था। बारिश के बाद मौसम में ठंडक घुल गई और लोगों ने राहत महसूस की। बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर भी मौसम का असर साफ दिखाई दिया। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में भी मौसम के इसी प्रकार बने रहने की संभावना है।
वहीं बारिश किसानों के लिए भी फायदेमंद साबित हुई है। इन दिनों जिले के कई क्षेत्रों में मक्की की बिजाई का कार्य जारी है, जबकि कुछ स्थानों पर हाल ही में बोई गई मक्की अंकुरित होकर निकलने लगी है। ऐसे में समय पर हुई वर्षा को कृषि कार्यों के लिए लाभकारी माना जा रहा है। किसानों का कहना है कि बारिश से खेतों में पर्याप्त नमी बनी है, जिससे मक्की की फसल के बेहतर विकास में मदद मिलेगी। जिन क्षेत्रों में अभी बिजाई होनी है, वहां भी वर्षा के बाद खेतों की तैयारी आसान हो जाएगी। कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि मौजूदा मौसम खरीफ फसलों, विशेषकर मक्की के लिए अनुकूल है और इससे उत्पादन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।