फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Recruitment for 16 posts of Anganwadi workers and helpers will be held in Jhandutta.

Bilaspur News: झंडूता में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के 16 पदों पर होगी भर्ती

Fri, 28 Aug 2026 12:56 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Recruitment for 16 posts of Anganwadi workers and helpers will be held in Jhandutta.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झंडूता (बिलासपुर)। बाल विकास परियोजना झंडूता में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के रिक्त पदों को भरने के लिए दस्तावेज सत्यापन, साक्षात्कार और चयन प्रक्रिया 24 सितंबर को होगी।
बाल विकास परियोजना अधिकारी झंडूता पवन कुमार ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र पसोल और झुंझणू में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पदों के लिए चयन किया जाएगा। वहीं, बड़गांव, बरड, बरठीं, बलोह, गुग्गा सथ, डमली, हीरापुर, कुठेड़ा-1, कुठेड़ा-2, टिहरी, दाड़ी-भाड़ी, बसंदवाड़ी, पोली और चंगर में आंगनबाड़ी सहायिकाओं के रिक्त पद भरे जाएंगे। इच्छुक पात्र महिला उम्मीदवार 19 सितंबर शाम पांच बजे तक सादे कागज पर आवेदन कर सकती हैं।
विज्ञापन

चयन प्रक्रिया में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को 24 सितंबर को सुबह 10 बजे बाल विकास परियोजना अधिकारी झंडूता के कार्यालय में मूल प्रमाण पत्रों और उनकी सत्यापित छायाप्रतियों के साथ व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होना होगा। अभ्यर्थियों को अलग से कोई बुलावा पत्र नहीं भेजा जाएगा। आवेदक की आयु 27 अगस्त 2026 को 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उम्मीदवार संबंधित आंगनबाड़ी केंद्र के फीडिंग एरिया की सामान्य निवासी होने के साथ परिवार सर्वे रजिस्टर में दर्ज होनी चाहिए।
शैक्षणिक योग्यता कम से कम 12वीं पास और परिवार की सभी संसाधनों से वार्षिक आय 50 हजार रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए बाल विकास परियोजना अधिकारी झंडूता के कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है। दूरभाष नंबर 01978-293301 पर भी जानकारी ली जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed